सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने मारी बाजी, इतनी सीटों पर जीत तय, पढ़िए पूरी जानकारी

सहारनपुर मतगणना LIVE : सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने मारी बाजी, इतनी सीटों पर जीत तय, पढ़िए पूरी जानकारी

सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने मारी बाजी, इतनी सीटों पर जीत तय, पढ़िए पूरी जानकारी

Google Image | सहारनपुर में समाजवादी पार्टी ने मारी बाजी

Saharanpur Counting LIVE : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ रहा है। सहारनपुर जनपद की बेहट विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार उमर अली खान आगे चल रहे हैं। सहारनपुर की नकुड विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के मुकेश चौधरी पीछे चल रहे हैं। सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार संजय गर्ग आगे चल रहे हैं। सहारनपुर देहात पर सपा उम्मीदवार आशु मलिक आगे चल रहे हैं। देवबंद विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार बृजेश सिंह रावत आगे चल रहे हैं। रामपुर मनिहारान में बसपा में द्वार रविंद्र कांत आगे चल रहे हैं और गंगोह विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार इंद्रसेन आगे चले चल हैं।

बेहट विधानसभा सीट
सहारनपुर जनपद की बेहट विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार उमर अली खान आगे चले हैं। अभी तक उमर अली खान को 53,538 वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेश सैनी को अभी तक केवल 30,229 वोट मिली है। वहीं, तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रईस मलिक को अभी तक केवल 15,849 वोट मिले हैं।

नकुड विधानसभा सीट
नकुड विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर धर्म सिंह सैनी 48,709 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार मुकेश चौधरी है। उनको अभी तक केवल 22,926 वोट मिले हैं।

सहारनपुर नगर विधानसभा सीट
इस सीट पर भी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय गर्ग 65,476 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजीव है। उनको अभी तक 19,679 वोट मिले हैं। 

सहारनपुर विधानसभा
सहारनपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के आशु मलिक आगे चल रहे हैं। आशु मलिक को अभी तक 21,057 वोट मिले हैं। सहारनपुर विधानसभा सीट पर दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के जगपाल सिंह है। हालांकि इन दोनों में टक्कर बराबर की चल रही है। जगपाल सिंह को अभी तक 20,763 वोट प्राप्त हुए हैं।

देवबंद विधानसभा सीट
देवबंद विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के बृजेश सिंह रावत आगे चल रहे हैं। उनको अभी तक 38,251 वोट प्राप्त हुए हैं। इस सीट पर दूसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सिंह है। राजेंद्र सिंह को अभी तक 26,079 वोट प्राप्त हुए हैं।

रामपुर मनिहारन (सुरक्षित) विधानसभा
रामपुर मनिहारन (सुरक्षित) विधानसभा पर रालोद के उम्मीदवार विवेक कांत 29,852 वोटों से आगे हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार रविन्द्र कुमार मोल्हू को 27,802 और भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र निम को 26,143 वोट मिले हैं। 

गंगोह विधानसभा 
गंगोह विधानसभा सीट पर सपा उम्मीदवार इंद्रसेन 40,488 वोट से आगे है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किरत सिंह गुर्जर को 39,004 वोट और बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार नोमान मसूद को अभी तक 20,727 वोट मिले हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.