नोएडा के गुर्जर वोटरों को साधने में जुटी आप, संजय सिंह ने घोषित किया उम्मीदवार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : नोएडा के गुर्जर वोटरों को साधने में जुटी आप, संजय सिंह ने घोषित किया उम्मीदवार

नोएडा के गुर्जर वोटरों को साधने में जुटी आप, संजय सिंह ने घोषित किया उम्मीदवार

Tricity Today | राज्यसभा सांसद संजय सिंह का स्वागत

Noida : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। इस बार प्रदेश के चुनाव में आम आदमी पार्टी दमखम के साथ मैदान में नजर आ रही है। नोएडा के सलारपुर गांव में आम आदमी पार्टी ने जनसभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद संजय सिंह मौजूद रहे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ मंच पर उनका जोरदार स्वागत किया। आप नेता संजय सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आप की सरकार आते ही बिजली-पानी 24 घंटे फ्री और बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।

योगी सरकार पर हमला बोला
संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि इस सरकार ने दावे किया था कि ना भ्रष्टाचार होगा और ना ही गुंडागर्दी होगी, लेकिन आज के हालत आप देख रहे होंगे। अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुका है। खुलेआम गुंडागर्दी होती है। एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार इस सरकार में खुल रहे हैं। जल जीवन मिशन के टेंडर में घोटाला हुआ। यहां तक की राम मंदिर निर्माण में भी जमीन का घोटाला हुआ। उत्तर प्रदेश की जनता हाथरस, बलिया और आगरा कांड को कभी नहीं भूल पाएगी।

नोएडा प्रत्याशी की घोषणा हुई
इस दौरान संजय सिंह ने नोएडा विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के नेता पंकज अवाना चुनाव लड़ेंगे। संजय सिंह ने नोएडा वासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग पंकज अवाना समर्थन करें। यूपी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार और किसानों के सभी कर्ज माफ सबसे पहले किए जाएंगे।

सभी वादे होंगे पूरे
संजय सिंह ने कहा कि आज दिल्ली में लोगों को मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वस्थ्य सेवा, मुफ्त पानी, बेहतर और उन्नत शिक्षा मिल रही है। प्रदेश में हमारी सरकार बनते ही आपको 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 लाख युवाओं को हर साल रोजगार और 5,000 का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.