कांग्रेस के टिकट पर 4 बार विधायक रहे गजराज सिंह को सपा-रालोद ने बनाया अपना उम्मीदवार, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस के टिकट पर 4 बार विधायक रहे गजराज सिंह को सपा-रालोद ने बनाया अपना उम्मीदवार, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस के टिकट पर 4 बार विधायक रहे गजराज सिंह को सपा-रालोद ने बनाया अपना उम्मीदवार, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Tricity Today | गजराज सिंह और जयंत चौधरी

UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश की हापुड़ सीट से 4 बार विधायक रहे गजराज सिंह को राष्ट्रीय लोक दल ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस नेता गजराज सिंह गुरुवार को ही राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए। गजराज सिंह ने गुरुवार को रालोद के मुखिया जयंत चौधरी से मुलाकात की। मुलाकात के कुछ देर बाद ही गजराज सिंह को जयंत चौधरी ने हापुड़ विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया।

सपा-रालोद में 29 सीटों पर किए उम्मीदवार घोषित
गुरुवार की देर शाम को समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन ने 29 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा की है, जिसमें से हापुड़ विधानसभा सीट से जयंत चौधरी ने गजराज सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वह हापुड़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते हैं। 

कौन है गजराज सिंह
गजराज सिंह वर्ष 1985, 1989, 1993 और 2012 में कांग्रेस के टिकट पर हापुड़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। अब तक यह करीब सात चुनाव कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। यही कारण है कि पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में इनका नाम शामिल है। वर्ष 2017 में भी गजराज सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में इनकी हार हुई थी।

कांग्रेस ने जारी की 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
आपको बता दें कि यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया है। प्रियंका गांधी ने डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सूची जारी करते हुए कहा कि कुछ पत्रकार, एक अभिनेत्री, समाजसेवी और संघर्षशील महिलाओं को मौका दिया गया है। उन्नाव सदर सीट से कांग्रेस ने रेप पीड़िता की मां को टिकट दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.