नोएडा पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, कहा- भाजपा को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 :  नोएडा पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, कहा- भाजपा को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं

नोएडा पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, कहा- भाजपा को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं

Tricity Today | नोएडा प्रेस क्लब

Noida : समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बृहस्पतिवार को नोएडा दौरे पर पहुंचे। जहां सपा के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नोएडा प्रेस क्लब (Noida Press Club) में प्रेस वार्ता की। मेरठ में राष्ट्रीय लोक दल और समाजवादी पार्टी के बीच संयुक्त रैली कार्यकर्ताओं को पहुंचने के लिए निर्देश दिया है। योगी सरकार पर साधा निशाना। नरेश उत्तम ने कहा कि महंगाई से आम जन-मानस परेशान है। 

7 दिसंबर को मेरठ में संयुक्त रैली
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 7 दिसंबर को मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ रैली करेंगे। रैली की तैयारी को अंतिम रूप देने और व्यवस्था देखने के लिए  मेरठ जाते समय नरेश उत्तम पटेल नोएडा में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। नोएडा प्रेस क्लब में सपा नेता नरेश उत्तम पटेल ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा खाद्य सामग्री से लगातार पेट्रोल तक में आग लगी हुई है। कुटीर उद्योग बंद हो रहे हैं। किसान-मजदूर सब बेहाल है। भाजपा सरकार किसान विरोधी और उद्योगपतियों की हिमायती है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं दे रही है। ऐसे में सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। 

2022 में आएंगी अखिलेश यादव : सपा अध्यक्ष
सपा जिला अध्यक्ष इंदर प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा की सरकार आने जा रही है, ताकि प्रदेश में खुशहाली आ सके। वहीं, सपा नेता सुनील चौधरी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर जिले की दादरी और जेवर विधानसभा, नोएडा सीट पर सपा की जीत पक्की हो चुकी है। सभी सीट पर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वहां भी मेहनत कर रहे हैं। सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा सीट जीत कर एक नया इतिहास बनाएंगे। 

महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ी
जिला उपाध्यक्ष जगबीर नंबरदार ने बताया कि भाजपा सरकार में महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आज के समय में घेरलू सामान इतना महंगा हो गया है कि एक समय का खाना बनाना भी आम आदमी पर भारी पड़ गया है। जो लोग नौकरी करते है, वो पेट्रोल के रेट से काफी दुखी है। गैस सिलेंडर के दाम हजार तक पहुंच गए है। अब प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।  

जनता का जनप्रतिनिधि नहीं उठाते फोन
समाजवादी पार्टी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र यादव बताया कि भाजपा के जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं करवा पाते। जनप्रतिनिधि आम जनता का फोन तक नहीं उठाते है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के प्रतिनिधि को सबक सिखाएगी। 

समाजवादी पार्टी नेता रहे मौजूद
इस प्रेस वार्ता में मौजूद मुख्य लोगों में इंद्र प्रधान ,दीपक विग, महेंद्र यादव, वीर सिंह यादव, फकीर चंद नागर, सुनील चौधरी, जगबीर नंबरदार, राघवेंद्र दुबे, योगेश भाटी, रेशपाल अवाना, विपिन अग्रवाल, शंभू प्रसाद पोखरियाल, गौरव कुमार यादव, दिलवर सिंह रावत, सतपाल नेताजी, फूल सिंह नंबरदार, हाजी अली शेर, बबलू चौहान, रामनिवास यादव, सतपाल यादव, गौरव यादव, सुधीर भाटी, सुधीर तोमर, हैप्पी पंडित, लखन यादव, बबलू चौहान, बब्बू यादव, रवि यादव, श्रीपाल प्रधान, विकास यादव, ओमपाल राणा, राजीव यादव, कवित, शमशाद और दिलशाद मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.