गाजियाबाद और नोएडा के वोटरों के लिए खास खबर, 100 मिनट में होगा सभी समस्याओं का समाधान, जानिए कैसे

अच्छी खबर : गाजियाबाद और नोएडा के वोटरों के लिए खास खबर, 100 मिनट में होगा सभी समस्याओं का समाधान, जानिए कैसे

गाजियाबाद और नोएडा के वोटरों के लिए खास खबर, 100 मिनट में होगा सभी समस्याओं का समाधान, जानिए कैसे

Google Image | Symbolic Photo

Ghaziabad/Noida News : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। पहले चरण में 10 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग और सभी जिले के अधिकारी तैयारियों में लगे हुए हैं। गाजियाबाद और नोएडा जिला प्रशासन काफी अलर्ट दिखाई दे रहे हैं। गाजियाबाद और नोएडा जिला प्रशासन ने अपनी अलग रणनीति तैयार की है, जिससे मतदाताओं को काफी लाभ मिलेगा।

100 मिनट में होगा समाधान
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद जिला प्रशासन ने जनपद के वोटरों की सुविधा के लिए सी-विलिज एप और कंट्रोल रूम तैयार किया है। इसके माध्यम से जिला प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी शिकायत दर्ज होने के कुल 100 मिनट के भीतर ही हर समस्या का समाधान करवाएंगे। इसके लिए अलग टीम का गठन भी किया गया है। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय यानी कि कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम भी बनाया है। जिसमें मतदाताओं की समस्याओं का समाधान होगा। इससे लाखों वोटरों को लाभ मिलेगा।  

हेल्पलाइन नंबर जारी
गाजियाबाद निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर निर्वाचन आयोग लगातार बैठक कर रहा है, जिससे वोटरों की हर समस्या को समय से निस्तारित किया जाए। इसके लिए सी-विलिज एप और कंट्रोल रूम पर जानकारी और मदद मांग सकते है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है। पूरे गाजियाबाद में 3,353 मतदाता बूथ हैं। इसकी जानकारी भी लोग ले सकते है।

वेबसाइट पर होगी जानकारी
गौतमबुद्ध नगर की उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि अगर किसी को अपने बूथ तक पहुंचना है तो उसे जिला प्रशासन की https://gbnagar.nic.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर नो योर बूथ पर क्लिक करना होगा। इस पर क्लिक करते ही वह आपसे आपका बूथ नंबर मांगेगा। यहां पर बूथ नंबर डालते ही उसकी लोकेशन मिल जाएगी। इसके सहारे आप अपने बूथ तक पहुंच जाएंगे। मतदाताओं को यह सुविधा मिलेगी।

दस फरवरी को होगा मतदान
आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान किया जाएगा। इसके लिए सभी जिला निर्वाचन विभाग तैयारी कर रहा है। शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी बूथ को जीपीएस लोकेशन से जोड़ने का निर्णय लिया है। 

गजियाबाद में वोटर
लोनी विधानसभा - 5,10,566 वोटर 
मुरादनगर विधानसभा - 4,53,977 वोटर
साहिबाबाद विधानसभा - 10,12,154 वोटर 
गाजियाबाद विधानसभा - 4,69,505 वोटर 
मोदीनगर विधानसभा - 3,30,894 वोटर 
धौलाना आंशिक - 1,22,388 वोटर

गौतमबुद्ध नगर में वोटर
नोएडा विधानसभा - 6,90,231 वोटर
दादरी विधानसभा - 5,86,889 वोटर
जेवर विधानसभा - 3,46,425 वोटर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.