भीम आर्मी और सपा के बीच नहीं बनी गठबंधन पर बात, चंद्रशेखर अकेले लड़ेंगे चुनाव

BIG BREAKING : भीम आर्मी और सपा के बीच नहीं बनी गठबंधन पर बात, चंद्रशेखर अकेले लड़ेंगे चुनाव

भीम आर्मी और सपा के बीच नहीं बनी गठबंधन पर बात, चंद्रशेखर अकेले लड़ेंगे चुनाव

Tricity Today | राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद

Lucknow News : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। ऐसे में समाजवादी पार्टी और आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया है। शनिवार को इंदिरा नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजाद सामज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने साफ कर दिया है कि उनका सपा से गठबंधन नही है। चंद्रशेखर ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुझे अपमानित किया है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से 6 महीने से लगातार उनकी मुलाकात हो रही। जिसमें आरक्षण समेत सभी मुद्दों पर बात हुई। इस बीच सकारात्मक बातें भी हुई लेकिन अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते। वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें। 9 साल से बहुजन समाज को इकट्ठा कर रहें हैं।हमारा उद्देश्य बीजेपी को रोकना है। अखिलेश यादव ने शाम तक बताने को कहा था लेकिन कुछ नहीं बताया।

इससे पहले, आजाद समाज पार्टी (आसपा) के संस्थापक अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को सपा दफ्तर में अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक हुई थी। चंद्रशेखर ने कहा था कि उनका सपा से गठबंधन लगभग तय है। जल्द ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए समान विचारधारा वाले सभी दलों को एक होकर चुनाव लड़ना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.