इस ब्राह्मण नेता ने नोएडा से ठोकी दावेदारी, कहा- मकसद अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 :  इस ब्राह्मण नेता ने नोएडा से ठोकी दावेदारी, कहा- मकसद अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना

इस ब्राह्मण नेता ने नोएडा से ठोकी दावेदारी, कहा- मकसद अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना

Tricity Today | नोएडा प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता

Noida News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सेक्टर-29 में स्थित नोएडा प्रेस क्लब (Noida Press Club) में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें जिले के सपा पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी जिसको प्रत्याशी बनाएगी। हम सभी कार्यकर्ता उसे जिताने का काम करेंगे। हमारा मकसद अखिलेश यादव को यूपी में मुख्यमंत्री बनाना है। इस मौके पर वर्तमान की सरकार पर जमकर निशाना साधा।

"समाजवादी पार्टी को मजबूत करना" 
सपा नेता जगदीश शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सभी धर्म वर्ग के लोगों को सम्मान देने और उनकी विकासवादी राजनीति से प्रेरित होकर मैंने दिसंबर में सपा की सदस्यता ग्रहण की। मेरा उद्देश्य समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है। मैने संगठन में काम किया है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करूंगा। ब्राह्मण वर्ग हमारे साथ है। अगर पार्टी मुझे टिकट देती है तो मजबूती से चुनाव लडूंगा और अगर किसी और को टिकट देगी तो उसे भी तन मन धन से चुनाव समर्थन करूंगा। 

उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। किसानों और नोएडा की समस्याओं का समाधान करवाना है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, नोएडा में कई महीने से किसान धरनारत है। लेकिन, कोई सुनने वाला नहीं है। विकास का कोई काम नहीं हुआ है। सपा सरकार बनने पर सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान कराया जाएगा। 

"समाजवादी पार्टी की लहर है"
जिलाध्यक्ष ग्रामीण महेन्द्र यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जिसको भी प्रत्याशी बनाकर भेजेंगे संगठन उसको पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने का काम करेगा। पूरे उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की लहर है और जनता ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

प्रेस वार्ता में शहर अध्यक्ष दीपक विग, ग्रामीण जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष फूल सिंह यादव, सुंदर भाटी, विपिन अग्रवाल, रोहित शर्मा, गौरव यादव मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.