भाजपा किसानों को जोड़ने में जुटी, आज से ट्रैक्टर रैली शुरू, तेजा गुर्जर बोले- 4 सालों में अन्नदाताओं को मिला कई गुना फायदा 

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा किसानों को जोड़ने में जुटी, आज से ट्रैक्टर रैली शुरू, तेजा गुर्जर बोले- 4 सालों में अन्नदाताओं को मिला कई गुना फायदा 

भाजपा किसानों को जोड़ने में जुटी, आज से ट्रैक्टर रैली शुरू, तेजा गुर्जर बोले- 4 सालों में अन्नदाताओं को मिला कई गुना फायदा 

Tricity Today | प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा नेता

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भारतीय जनता पार्टी 16 नवंबर से 30 नवंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में विशाल किसान ट्रैक्टर रैली निकालेगी। इस किसान ट्रैक्टर पर का शुभारंभ आज से जनपद मऊ से हो गया है। यह किसान ट्रैक्टर रैली जिले में विभिन्न तारीख को निकलेगी। इसका शुभारंभ जनपद मऊ से उत्तर प्रदेश के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने किया है।

"ट्रैक्टर किसानों के उन्नत, प्रगति और उत्थान का प्रतीक"
पश्चिम यूपी भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष तेजा गुर्जर ने कहा, "ट्रैक्टर किसानों के उन्नत, प्रगति और उत्थान का प्रतीक है। इसीलिए किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली निकाल रहा है। ट्रैक्टर इस किसान ट्रैक्टर रैली के जरिए किसानों तक यह संदेश पहुंचाएंगे कि देश की आजादी के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में में केंद्र सरकार और और योगी सरकार के नेतृत्व में किसानों के हित में जितने निर्णय लिए हैं, उतने अभी तक किसी सरकार ने नहीं लिए हैं। योगी सरकार ने 4 सालों में गन्ना मूल्य का रिकॉर्ड भुगतान बंद चीनी मिलों का चयन और नई चीनी मिलों को लगाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। आगामी 27 नवंबर को गौतमबुद्ध नगर जनपद में भी ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी, जिसमें किसान मोर्चा अध्यक्ष कामेश्वर सिंह भी शामिल होंगे।

"86 लाख किसानों का कर्जा माफ किया"
तेजा गुर्जर ने आगे कहा, "योगी सरकार ने 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद प्राथमिक कैबिनेट की बैठक में लगभग 86 लाख किसानों का 36,000 करोड का कृषि कर्जा माफ किया और साथ ही बिजली का सरचार्ज भी माफ किया। योगी आदित्यनाथ महाराज ने डार्क जोन में बिजली बंद के कनेक्शन को दोबारा ट्यूबेल हेतु खोलकर लाखों किसानों के हित में बहुत ही बड़ा निर्णय लिया है। योगी सरकार ने 4 वर्षों में 3 नई चीनी मिले लगाई, 14 नई डिस्टलरी खोलें और 20 चीनी मिलों का क्षमता वृद्धि का आधुनिकरण किया।

"5 से 6 प्रतिशत उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी"
तेजा गुर्जर ने कहा, "सरकार के प्रयास की वजह से 4 वर्षों में गन्ने की खेती का क्षेत्रफल 20 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 28 लाख हेक्टेयर हो गया है। पिछले 4 वर्षों में उत्तर प्रदेश चीनी उत्पादन और एथेनॉल उत्पादन में देश में नंबर वन स्थान पर रहा। योगी सरकार ने 4 वर्षों में 36 हजार का खाद्यान किसानों से खरीदा जो कि अपने आप में ही ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कृषक दुर्घटना बीमा योजना के कारण किसानों के परिवार को बहुत चाहता मिल रही है। उत्तर प्रदेश में किसानों के खेतों की मिट्टी के गुणवंता की जांच के लिए चार करोड़ किसानों को मृदा हेल्थ कार्ड दिए गए हैं जिसके इस्तेमाल करके किसानों ने अपने उत्पादन क्षमता में 5 से 6 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। उत्तर प्रदेश में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना के अंतर्गत गोदामों और गोल्ड स्टोरेज का जाल बिछाया जा रहा है।"

"देश में कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना"
जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा, किसानों के लिए 220 नई मंडी स्थल का निर्माण किया गया है और 27 मंडियों का आधुनिकरण किया गया है। अमरोहा और वाराणसी में मंडी परिषद दोबारा इंटीग्रेटेड पैकहाउस की अनुमति दी गई है। इस प्रकार राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना में मंडियों के माध्यम से 68.12 लाख का व्यापार हुआ है। विजय भाटी ने आगे कहा,  "देश में कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना की गई है। द मिलियन फार्मर से स्कूल में 55 लाख से अधिक किसानों को प्रशिक्षण दिया गया और किसानों को उच्च गुणवत्ता के पल और सब्जी की पौध उपलब्ध कराने के लिए हापुड़, मऊ, बहराइच, अलीगढ़, फतेहपुर, रामपुर और अम्बेडकर नगर में साम मिनी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया गया है। भारत सरकार के अखिल भारतीय पोर्टल ई-नाम पर उत्तर प्रदेश में जोड़ा है और 291 वर्चुअल मंडियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 89 लाख किसान और 34 हजार व्यापारी जोड़कर व्यापार कर रहे हैं। 45 प्रकार के कृषि उत्पादन मंडी शुल्क से मुक्त कर दिए गए हैं। मंडी शुल्क भी 1.5 प्रतिशत घटाया गया। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 23,552 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं। जिससे किसानों की डीजल और बिजली पर निर्भरता कम हो रही है। जिसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आभारी हैं।

"5,548 ट्रैक्टर किसानों को दिए"
किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने कहा, "किसानों के कृषि यंत्रों पर मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है। एफपीओ पंजीकृत किसान समिति और पंजीकृत स्वयं सहायता समूह को कृषि मशीनरी बैंक स्थापित करने के लिए यंत्रों पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। वर्ष 2017-18 मेरे से आज तक फार्म मशीनरी बैंक के अंतर्गत 2,183 और कस्टमर हायरिंग सेंटर के अंतर्गत 3,362 कुल 5,548 ट्रैक्टर उत्तर प्रदेश के किसानों को दिए गए हैं।"

"इंडो-इजरायल वाटर प्रोजेक्ट हेतु ओयू हस्ताक्षरित"
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अटल भूजल योजना और पर ड्रॉप मोर क्रॉप- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना लागू है। बुंदेलखंड में उत्तर प्रदेश की क्रान्तिकारी खेत- तालाब योजना अन्तर्गत किसानों को डीजल संचयन और भूमि जल स्तर बढ़ाने के लिए डीबीटी के माध्यम से छोटे तलाब हेतु 52500 और बड़े तालाब  हेतु एक लाख 14 हजार का अनुदान किया जा रहा है। जिससे ना केवल उत्पादन बढ़ बल्कि जल के विक्रांत संकट पर भी नियंत्रण हुआ है। बुंदेलखंड में जल संशोधन के विकास के लिए इंडो-इजरायल वाटर प्रोजेक्ट हेतु ओयू हस्ताक्षरित हो चुका है। जिसके के लिए हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आभारी हैं।"

"किसानों को मिला सबसे बड़ा फायदा"
मीडिया प्रभारी देवेंद्र बैसला ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि और किसानों के लिए पिछले 7 सालों में जितने काम हुए उसने आजादी के 70 सालों में अभी तक नहीं हुए हैं। फिलहाल बीमा योजना में सुधार, एमएसपी को डेढ़ गुना, छोटे किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था, विश्व भर में महंगी हुई डीएपी और यूरिया को खुद से सब्सिडी बढ़ाकर किसानों पुराने दामों पर ही देने का सहारा निय कार्य किया है। सोलर पावर से जुड़ी योजना, खेत तक पानी पहुंचाने की पहल एसपीओएस का गठन हिंसक प्रयासों से किसानों की आय दोगुनी करने में सार्थक पहल हुई है।"

"70 से ज्यादा रेल रूटों पर किसान रेल चल रही"
जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर बोले, "अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35 नई फसलों की ब्राइटी और राष्ट्रीय को समर्पित किया है। देश के 70 से ज्यादा रेल रूटों पर किसान रेल चल रही है। किसान सम्मान निधि के तहत 9 किस्तों में 1.53 लाख करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि सीधें किसानों के अंकाउट में पहुंचाई जा चुकी है। पशु एंबुलेंस को पशुपालन के द्वारा पहुंचाने हेतु मोदी सरकार द्वारा 58 हजार करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट जारी किया गया है। किसानों के लिए समर्पित भावना से काम करने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के लिए भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश आभार प्रकट करता है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.