बसपा के दो बड़े नेता सपा में शामिल, अखिलेश बोले- भाजपा खिला रही झूठ का फूल

UP Vidhansabha Chunav 2022 : बसपा के दो बड़े नेता सपा में शामिल, अखिलेश बोले- भाजपा खिला रही झूठ का फूल

बसपा के दो बड़े नेता सपा में शामिल, अखिलेश बोले- भाजपा खिला रही झूठ का फूल

Social Media | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को कमजोर करने का सिलसिला जारी है सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बसपा के दो बड़े नेताओं को सपा की सदस्यता दिलाई है। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर और लाल जी वर्मा समेत तमाम नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव दलित वोट बैंक को साधने में जुटे हैं।

आम जनता का हो रहा उत्पीड़न
इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने भाषणों में छल, कपट व धोखे के दलदल में केवल झूठ का फूल खिला रही है। किसानों की आय दोगुनी तो नहीं लेकिन महंगाई जरूर दोगुनी हो गई है। बेरोजगारी बढ़ रही है। आम लोगों के साथ अन्याय व उत्पीडऩ हो रहा है। इस सरकार में मंत्री दूसरे मंत्री व अधिकारी दूसरे अधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा विज्ञापन में विकास का हल्ला मचाती है
उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सरकार को बैठे हुए कहा स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार की व्यवस्थाओं को चौपट करने के अलावा कुछ और नहीं किया है। भाजपा सरकार की नाकामियों के चलते शिक्षा व्यवस्था गर्त में है। देश का भविष्य विद्यालय परिसरों में जलभराव के कारण छप्पर में पढ़ाई करने को मजबूर है। कोरोना की तरह डेंगू से मौतों को भी यूपी का प्रशासन दबाने पर तुला हुआ है। भाजपा पहले ढिंढोरा पीटती है फिर विज्ञापन में विकास का हल्ला मचाती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.