केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- यूपी में फिर आएगी योगी सरकार, मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें

लखनऊ : केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- यूपी में फिर आएगी योगी सरकार, मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- यूपी में फिर आएगी योगी सरकार, मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें

Tricity Today | केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले यूपी में फिर आएगी योगी सरकार

Lucknow News : उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है इसी सिलसिले में रिपब्लिकन पार्टी के प्रमुख व केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बुधवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता कर योगी सरकार की जमकर तारीफ की है और साथ ही भाजपा को पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतने का भरोसा दिलाया है। 

सभी जाति धर्मों की पार्टी है भाजपा
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी जाति व धर्म के लोगों की मदद करती है। मुद्रा योजना से गरीबों को बहुत लाभ हुआ है। देश के 31 करोड़ 47 लाख लोगों को इसका फायदा हुआ। वहीं दो करोड़ से ज्यादा लोगों को उत्तर प्रदेश में लोन मिला पूरे देश में आठ करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन मिले उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को गैस कनेक्शन मिले और उत्तर प्रदेश में 27 लाख लोगों को आवास मिला योजना का लाभ हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई और बौद्ध सबको मिली है।

300 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी
अठावले ने कहा 2022 के चुनाव में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में और मोदी के सहयोग से दोबारा यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी। इस बार भी 300 के पार सीटें आएगी। वहीं किसानों में कृषि कानून के बढ़ते विरोध को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिन किसानों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया है वह भला उनके खिलाफ कानून क्यों बनाएंगे। तीनों कानून किसानों के हित में हैं। कानून से पीछे नहीं हटा जा सकता इसमें बदलाव किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर एक कृषि कानून वापस लिया गया तो हर कानून को वापस लेने की मांग होती रहेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.