सातवें चरण में सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम, इन विधानसभा सीटों पर जवानों की रहेगी पैनी नजर

UP Election 2022 : सातवें चरण में सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम, इन विधानसभा सीटों पर जवानों की रहेगी पैनी नजर

सातवें चरण में सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम, इन विधानसभा सीटों पर जवानों की रहेगी पैनी नजर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Lucknow : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है। अब चुनाव सातवें चरण की तरफ बढ़ चुका है। सोमवार को राज्य के 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग होगी। जिसके लिए 12,205 मतदान केंद्र, 23,535 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। एडीजी कानून व्‍यवस्‍था प्रशांत कुमार ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारियों पूरी कर ली गयी हैं। हर पोलिंग बूथ पर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। वहीं सातवें चरण में महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। इस चरण में 78 पिंक बूथ (महिला बूथ) बनाए गए हैं। इन बूथों पर 12 महिला इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और 216 महिला कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की तैनाती की गई है। बता दें कि सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पोलिंग बूथों पर मतदान होगा।

28 विधानसभा सीटें संवेदनशील
इसके साथ प्रशांत कुमार ने बताया कि सातवें चरण की 54 विधानसभा में से 28 संवेदनशील हैं। जिसमें पिंडरा, रोहनिया, सेवापुरी, शाहगंज, मल्हनी, मड़ियाहूं, केराकत, मछली शहर, बदलापुर, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर सदर, जफराबाद, मोहम्मदाबाद, जमनिया ,सैदपुर, जहूराबाद, सैयदराजा, चकिया, आजमगढ़, फूलपुर पवई, दीदारगंज, मऊ सदर, ज्ञानपुर, अजगरा ,शिवपुर, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी और वाराणसी कैंट विधानसभा शामिल हैं। इसके अलावा 701 मजरे और मोहल्ले वल्नरेबल हैं। जबकि 3359 मतदेय स्थल क्रिटिकल माने गए हैं। जिसके लिए 12205 बूथों पर केंद्रीय पुलिस बल के जवान और 6662 निरीक्षक व उपनिरीक्षक और 53424 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल की तैनात की गई है। इसके अलावा 19 कम्पनी पीएसी, 42747 होमगार्ड और पीआरडी ज्वार व चौकीदार को ड्यूटी में लगाया गया हैं।

इन दिग्गज नेताओं की साख दांव पर
सातवें चरण में सियासत के कई धुरंधरों की किस्मत का भी फैसला होगा। योगी सरकार के सात मंत्रियों की साख इस चरण में दांव पर है। वहीं कैबिनेट मंत्री रहे दारा सिंह चौहान, अनिल राजभर रवींद्र जायसवाल, नीलकंठ तिवारी, गिरीश यादव, रमाशंकर सिंह पटेल, दुर्गा प्रसाद यादव, आलमबदी आजमी, शैलेंद्र यादव ललई, विजय मिश्रा, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, तूफानी सरोज, धनंजय सिंह, मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अपने पिता की मऊ सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं।

इन 54 विधानसभा सीटों पर मतदान
सातवें चरण में रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, दीदारगंज, अतरौला, गोपालपुर, सकलडीहा, सागरी, शिवपुर, मुबारकपुर, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई, मधुबन, घोसी, मोहम्मदाबाद गहना, मऊ, मोहम्मदाबाद, सैयदपुर, चकिया, अजगर,रोहनियां, मछली शहर, मरियाहू, छांबी, मिर्जापुर, मझवां, चुनार, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी,बदलापुर, पिंडारा, आजमगढ़, निजामाबाद, जमानिया, मुगलसराय, फूलपुर- पवई, लालगंज, मेहरगढ़, जाफराबाद, सैदपुर, मरिहां, घोरावल, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद और मुंगरा बादशाहपुर सीट पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.