यूपी की सभी सीटों पर प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : यूपी की सभी सीटों पर प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

यूपी की सभी सीटों पर प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

Tricity Today | सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की सत्ता बरकरार रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। 10 फरवरी को प्रदेश में पहले चरण के मतदान शुरू होंगे। ऐसे में उससे पहले भाजपा जनता तक अपने काम को पहुंचा देना चाहती है। यूपी बीजेपी इकाई ने सभी 403 विधानसभाओं में प्रचार वाहनों को मोर्चे पर लगा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अन्य दिग्गजों के साथ शनिवार के भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से प्रचार वाहनों को रवाना किया। 

प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पटरी पर ला दिया
इस दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश भर के लिए यहां से प्रचार वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने अपनी सरकार के काम का ब्यौरा भी पेश किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि हमको इन प्रचार वाहनों का काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमने पांच वर्ष में प्रदेश में विकास का काफी काम करने के साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था को पटरी पर ला दिया है।

अब अपराधी कर रहें पलायन
2017 से पहले प्रदेश से पलायन होता था, जबकि 2017 के बाद से प्रदेश प्रगति के पथ पर है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जो कहा था, वह करके दिखाया है। 2017 के पहले प्रदेश में व्यापारी और अन्य लोग पलायन करते थे, लेकिन 2017 के बाद अपराधी पलायन कर रहे हैं, प्रदेश प्रगति की एक नई प्रतिमान स्थापित करते हुए आज देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली लाने के दृश्य में आगे बढ़ रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.