योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आगे, केशव प्रसाद मौर्य और मदन भैया पीछे, देखें दिग्गज नेताओं का हाल

यूपी चुनाव मतगणना LIVE : योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आगे, केशव प्रसाद मौर्य और मदन भैया पीछे, देखें दिग्गज नेताओं का हाल

योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव आगे, केशव प्रसाद मौर्य और मदन भैया पीछे, देखें दिग्गज नेताओं का हाल

Tricity Today | दिग्गज नेता

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। पहला रुझान आ गया है, जिसमें तीन दिग्गज नेता आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी-अपनी सीटों से आगे हैं। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा सीट से पंकज सिंह 2,500 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में कई दिग्गज पीछे भी हैं।

गोरखपुर शहर सीट 
गोरखपुर शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। वहीं, सपा की सुभावती शुक्ला और बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन पीछे चल रहे हैं। 

करहल, मैनपुरी 
मैनपुरी विधानसभा की करहल सीट से सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के एसपी सिंह बघेल और बसपा से कुलदीप नारायण पीछे चल रहे हैं। 

सिराथू, कौशांबी
कौशांबी की सिराथू सीट से सपा की पल्लवी पटेल आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य और बसपा के मुंसब अली पीछे चल रहे हैं। 

फाजिल नगर, कुशीनगर 
कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से भाजपा के सुरेंद्र कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य और बसपा के इलियास पीछे चल रहे हैं। 

कुंडा, प्रतापगढ़ 
प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से सपा के गुलशन यादव आगे चल रहे हैं। वही, अन्या से राजा भैया और भाजपा के शींधुजा मिश्रा पीछे चल रही है। 

नोएडा, गौतमबुद्ध नगर 
गौतमबुद्ध नगर कि नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, सपा के सुनील चौधरी और बसपा के कृपाराम शर्मा पीछे चल रहे हैं। 

जसवंतनगर, इटावा 
इटावा के जसवंतनगर सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के विवेक शाक्य और बसपा के बृजेंद्र प्रताप सिंह पीछे चल रहे हैं। 

रामपुर, रामपुर 
रामपुर की रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी मोहम्मद आजम खान आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा के आकाश सक्सेना और बसपा के सदाकत हुसैन पीछे चल रहे हैं। 

लोनी, गाजियाबाद 
गाजियाबाद के लोनी विधानसभा सीट से भाजपा के नंदकिशोर गुर्जर आगे चल रहे हैं। वहीं, रालोद के मदन भैया और बसपा के हाजी अली चौधरी पीछे चल रहे हैं। 

दादरी, गौतमबुद्ध नगर 
गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल सिंह नगर आगे चल रहे हैं। वहीं, सपा के राजकुमार और बसपा के मनवीर सिंह भाटी पीछे चल रहे हैं। 

जेवर, गौतमबुद्ध नगर 
गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, रालोद के अवतार सिंह भड़ाना और बसपा के नरेंद्र भाटी पीछे चल रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.