योगी आदित्यनाथ क्यों लड़ेंगे गोरखपुर शहर से विधायक का चुनाव, जानिए बड़ी वजह और विधानसभा सीट का इतिहास

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : योगी आदित्यनाथ क्यों लड़ेंगे गोरखपुर शहर से विधायक का चुनाव, जानिए बड़ी वजह और विधानसभा सीट का इतिहास

योगी आदित्यनाथ क्यों लड़ेंगे गोरखपुर शहर से विधायक का चुनाव, जानिए बड़ी वजह और विधानसभा सीट का इतिहास

Tricity Today | Yogi Adityanath

UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की विधानसभा संख्या-322 गोरखपुर शहर से विधायक का चुनाव लड़ने वाले हैं। इसकी घोषणा अधिकारिक रूप से हो गई है। योगी आदित्यनाथ फिलहाल एमएलसी हैं। अब वह गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ेंगे।

5 बाद सांसद के बाद अब लड़ेंगे विधायक का चुनाव
योगी आदित्यनाथ पहली बार किसी विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के मठ महाराज हैं। योगी आदित्यनाथ लगातार गोरखपुर से 5 बाद सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2014 में योगी आदित्यनाथ अंतिम बार गोरखपुर लोकसभा के सांसद चुने गए थे, उसके बाद वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए और उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इसलिए बदला योगी आदित्यनाथ का टिकट
गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है। वह लगातार गोरखपुर से 5 बार सांसद रह चुके हैं। पहले योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन अंतिम में भारतीय जनता पार्टी ने अपना मन बदल दिया और योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर का उम्मीदवार घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गोरखपुर में चुनाव लड़ने के लिए योगी आदित्यनाथ को कोई खास मेहनत नहीं करनी होगी, क्योंकि वह गोरखपुर के मठ महाराज माने जाते हैं। इसलिए वह यहां चुनाव लड़ेंगे।

वर्तमान में भाजपा का कब्जा
वर्तमान में गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा है। डॉ. मोहन दास अग्रवाल गोरखपुर नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह 2017 विधानसभा चुनाव में करीब 60 हजार वोटों से जीते थे। दूसरे नंबर पर राहुल राणा सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार थे, लेकिन इस बार योगी आदित्यनाथ खुद गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

गोरखपुर नगर विधानसभा सीट का इतिहास
गोरखपुर नगर विधानसभा सीट 1977 में अस्तित्व में आई थी। गोरखपुर नगर के सबसे पहले विधायक अवधेश कुमार श्रीवास्तव चुने गए। इस विधानसभा सीट पर सबसे पहले शिव प्रताप शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी। शिव प्रताप शुक्ला 1989 में गोरखपुर के पहले भाजपा विधायक बने। शिव प्रताप शुक्ला 1989 से 2002 तक गोरखपुर नगर के विधायक रहे। उसके बाद 2007 से अब तक गोरखपुर नगर के विधायक डॉक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल हैं। अब इस सीट से उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.