योगी 67% लोगों की पसंद, जानिए अखिलेश, मायावती और प्रियंका को मिले कितने फीसदी वोट

Twitter Poll : योगी 67% लोगों की पसंद, जानिए अखिलेश, मायावती और प्रियंका को मिले कितने फीसदी वोट

योगी 67% लोगों की पसंद, जानिए अखिलेश, मायावती और प्रियंका को मिले कितने फीसदी वोट

Tricity Today | Twitter Poll

Noida : एक ट्विटर पोल के नतीजे उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए सुकून देने वाले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान हुए ट्विटर पोल में 15,000 से ज्यादा लोगों ने वोट दिए हैं। बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पक्ष में 67% लोगों ने राय दी है। बाकी 35 फीसदी वोट में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, यूपी की पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी शामिल हैं। 24 घण्टों में 15,142 वोट आए
यह ट्विटर पोल वरिष्ठ पत्रकार और ट्राईसिटी टुडे के संपादक पंकज पाराशर ने पिछले 24 घंटों के दौरान किया है। पंकज पाराशर ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर रविवार की शाम सवाल किया, "आप उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री किसे बनाना चाहते हैं?" इस सवाल के जवाब में चार विकल्पों के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के नाम लिखे गए थे। यह पोल रविवार की शाम से सोमवार की शाम तक चला। 24 घंटों के दौरान इस पॉल में 15,142 लोगों ने वोट दिए हैं।

किसको कितनी वोट मिली
टि्वटर पोल पर योगी आदित्यनाथ को 10,244 वोट मिले, अखिलेश यादव को 2,498 वोट मिले, मायावती को 1,398 वोट मिले और प्रियंका गांधी को 1,002 वोट मिले हैं। कुल 15,142 वोट मिले हैं। जिसमें से योगी आदित्यनाथ को 66.7%, अखिलेश यादव को 16.7%, मायावती को 9.3% और प्रियंका गांधी को 7.3% वोट मिले हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.