'बीकानेर' और 'मितरां दी' जैसे नामी 10 बड़े रेस्टोरेंट्स पर लगा 16.70 लाख रुपए का जुर्माना, जानिए क्यों

गौतमबुद्ध नगर : 'बीकानेर' और 'मितरां दी' जैसे नामी 10 बड़े रेस्टोरेंट्स पर लगा 16.70 लाख रुपए का जुर्माना, जानिए क्यों

'बीकानेर' और 'मितरां दी' जैसे नामी 10 बड़े रेस्टोरेंट्स पर लगा 16.70 लाख रुपए का जुर्माना, जानिए क्यों

Google Image | Symbolic Photo

Gautam Buddh Nagar News : गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने शहर के बड़े 10 नामी रेस्टोरेंट्स 16.70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि यह सभी खाद्य पदार्थों के मानकों का ठीक तरीके से पालन नहीं किया। जिसकी वजह से इन पर यह कार्रवाई हुई है। अफसरों का कहना है कि अगर आगे भी ऐसी लापरवाही बरती गई तो और भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

3 हनी-मनी टॉप रिटेल पर लगा जुर्माना
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ.नितिन मदान ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-104 में दीपक ठाकुर का हनी-मनी टॉप रिटेल है। इसी तरह सेक्टर-104 में अनुराग शर्मा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में विश्वजीत का हनी-मनी टॉप रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड है। इन सभी के यहां पैकेजिंग अधिनियम का उल्लंघन पाया गया था। ऐसे में तीनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

बीकानेर वाले का पनीर सही नहीं
सेक्टर-66 नोएडा स्थित किशन बघेल के बीकानेर स्वीट्स से खोया का नमूना लिया गया था, जो मानकों पर खरा नहीं उतरा। ऐसे में संस्थान पर 3 लाख का जुर्माना लगाया गया है। ग्रेटर नोएडा के परी चौक और नोएडा सेक्टर-57 स्थित बीकानेर वाला से पनीर के नमूने लिए गए थे। दोनों ही आउटलेट के नमूने मानक पूरे नहीं कर सके। ऐसे में दोनों पर 3.20-3.20 लाख का जुुर्माना लगाया गया है।

बालाजी स्वीट्स एंड लस्सी पर 3 लाख का जुर्माना लगा
इसमें से 20-20 हजार रुपये दोनों आउटलेट के मैनेजर आशुतोष (परी चौक) और राकेश कुमार (सेक्टर-57) को भुगतान करने होंगे। वहीं, नोएडा के सेक्टर-20 स्थित बालाजी स्वीट्स एंड लस्सी वाले पर तीन लाख का जुर्माना लगाया है। यहां से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया था, जो मानकों पर खरा नहीं उतरा।

हांडी मितरां दी पर 3.20 लाख का जुर्माना
आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सेक्टर-76 नोएडा स्थित हांडी मितरां दी के यहां पनीर तय मानकों के हिसाब से नहीं था। इसके मैनेजर और कंपनी पर 3.20 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह तुगलपुर के पूजा किराना स्टोर पर 25 हजार और नोएडा के मेट्रो अपार्टमेंट सोसाइटी में एक जनरल स्टोर मालिक प्रदीप पर 10 हजार का जुर्माना किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.