पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस सड़क पर 36 घंटे में 11 लोगों की मौत, एक ही परिवार के उठे 6 जनाजे

सहारनपुर में मौत का हाइवे : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस सड़क पर 36 घंटे में 11 लोगों की मौत, एक ही परिवार के उठे 6 जनाजे

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इस सड़क पर 36 घंटे में 11 लोगों की मौत, एक ही परिवार के उठे 6 जनाजे

Google Image | गम में डूबा पूरा गांव

Saharanpur/West UP : बीती रात सहारनपुर के देवबंद के स्टेट हाईवे-59 पर गांव घलौली के पास तेज रफ्तार से आ रही ब्रेजा कार ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिसमे 4 लोगों की मौके पर और एक की अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल हुए। जिनको इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सोमवार की शाम मुजफ्फरनगर के खेड़ी पंचेड़ा गांव में रहने वाले लोग एक तेरवी से वापस लौट रहे थे। इस हादसे में ब्रेजा कार में सवार 25 वर्षीय सार्थक भारद्वाज और 20 वर्षीय शिवानी त्यागी की मौत हुई है। बाकी 2 ट्रैक्टर में सवार लोगों की भी मौके पर मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा
एसडीएम दीपक कुमार और सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार कुछ लोग मुजफ्फरनगर के गांव पंचेड़ा से एक तेरवी से लौट रहे थे। जबकि, कार सवार छात्रा और युवक मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे थे। कार की गति अधिक होने के चलते कार अनियंत्रित होकर ट्राली में घुस गई, जिस कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

मृतकों की पुलिस ने की पहचान
इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगांे की मौत हो चुकी है। जिसमे 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय सार्थक भारद्वाज निवासी रामपुर इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर निवासी, 20 वर्षीय शिवानी त्यागी निवासी गांव रणसुरा, 55 वर्षीय सावित्री पत्नी तेजपाल निवासी गांव सुनहटी, 47 वर्षी ज्ञानवती पत्नी नेमत निवासी गांव सुनहटी के रूप में हुई है।

एक ही परिवार के एक साथ 6 जनाजे उठे
इस घटना से एक दिन पहले बेहट क्षेत्र में देर रात को ट्रक और वैन की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई। दरसअल, बेहट क्षेत्र के मिर्जापुर में रहने वाला आदिल का परिवार समेत सहारनपुर से डॉक्टर के यहां से वापस अपने घर लौट रहा था। जहां खनन से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। इस घटना में आदिल के परिवार की 4 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसमें 2 लोगों की और मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। गांव में एक साथ 6 शवों के जनाजों को उठाया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.