14 साल की लड़की से बंदूक की नोक पर रेप, मां से मिलाने के नाम पर दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश : 14 साल की लड़की से बंदूक की नोक पर रेप, मां से मिलाने के नाम पर दिया वारदात को अंजाम

14 साल की लड़की से बंदूक की नोक पर रेप, मां से मिलाने के नाम पर दिया वारदात को अंजाम

Google Image | Symbolic Photo

Uttar Pradesh/Etah News :  उत्तर प्रदेश के एटा में स्थित मलवान थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मलवान थाना क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल के पीछे 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ। आरोपी ने पीड़िता से कहा था कि तुम्हारी मां की हालत काफी ज्यादा खराब है और वो प्राइमरी स्कूल के पीछे बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को उसकी मां से मिलवाने के लिए अपने साथ ले गया। वहां पर बंदूक की नोक पर प्राइमरी स्कूल के पीछे रेप की वारदात को अंजाम दिया है। लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

आरोपी कैसे लड़की को ले गया प्राइमरी स्कूल के पीछे 
पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी शुक्रवार को घर में काम कर रही थी। तभी करीब 11:30 बजे गांव का ही एक युवक अमर घर में घुस आया। युवक ने उनकी बेटी को बताया कि गांव के बाहर उसकी मां गिर गई है, जिसकी वजह से उसकी मां के बहुत ज्यादा खून निकल रहा है। 

मौके पर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं मिला 
आरोपी ने किशोरी को बताया कि उसकी मां उसे बुला रही है। मां के गिरने की खबर सुनकर बेटी पर रहा नहीं गया। बेटी आरोपी के साथ मां के पास जाने के लिए तैयार हो गई। गांव के बाहर जाने पर जब बेटी को कोई नहीं मिला तो अमर ने बताया कि उसकी मां प्राइमरी स्कूल के पीछे है। बेटी आरोपी के साथ स्कूल के पीछे चली गई। 

तमंचे के बल पर दिया था घटना को अंजाम 
प्राइमरी स्कूल के पीछे आरोपी अमर ने लड़की को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के साथ एक लड़की भी मौजूद थी। किशोरी के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। 

पुलिस का बयान 
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मलावन क्षेत्र के गांव में नाबालिक के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली थी। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.