62 साल की उम्र में जागा 20 साल पुराना प्रेम, किसान ने जमीन बेच शुरू कर दी पूर्व प्रेमिका की तलाश

Uttar Pradesh News : 62 साल की उम्र में जागा 20 साल पुराना प्रेम, किसान ने जमीन बेच शुरू कर दी पूर्व प्रेमिका की तलाश

62 साल की उम्र में जागा 20 साल पुराना प्रेम, किसान ने जमीन बेच शुरू कर दी पूर्व प्रेमिका की तलाश

Google Image | symbolic Image

Kasganj News (Kasganj) : कहते हैं प्रेम करने की कोई उम्र नहीं होती। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज से सामने आया है। यहां एक 62 वर्षीय किसान को अपना 20 साल पहले का प्रेम याद आ गया। इसके बाद किसान ने अपनी चार बीघा जमीन को बेच दी और अपने परिजनों को बिना बताए अपनी पूर्व प्रेमिका को तलाश करने के लिए घर से निकल गया। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं लगने पर किसान के परिजनों थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो लापता किसान पुलिस को सूरत में मिला। इसके बाद जो सच्चाई सामने आई, उसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई।

गांव की ही शादीशुदा महिला से हुआ था प्रेम
जानकारी के अनुसार, कासगंज जिले के ढोलना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी 62 वर्षीय महेंद्र सिंह शादीशुदा हैं। बताया गया है कि लगभग 20 साल पहले महेंद्र सिंह का गांव की ही एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम हो गया था। इसके कुछ दिनों बाद ही वह महिला अपने पति के साथ सूरत चली गई। सूरत में महिला और उसके पति के बीच अनबन हो गई। जिसके कारण उनका रिश्ता नहीं चल सका। इसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर सूरत में ही अलग रहने लगी। जब किसान को इसकी जानकारी हुई, तो वह महिला को तलाश करने के लिए परिजनों को बिना बताए घर से निकल गए।

चार बीघा जमीन बेच दी 
बताया गया है कि महेंद्र सिंह ने अपनी चार बीघा जमीन को 21.40 लाख रुपए में बेच दिया। जमीन बेचने के बाद वह अचानक बिना परिजनों को बताए घर से लापता हो गए। लापता होने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी नहीं लगने पर परिजनों ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कर दी। परिजनों को शक था कि किसी ने पैसों के लालच में उनका अपहरण कर लिया। इस मामले में पुलिस ने जमीन का सौदा कराने वाले मीडिएटर से पूछताछ की, तब प्रेम का यह पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने महेंद्र सिंह से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस उन्हें वापस ले आई और उनकी पत्नी और बेटी को सौंप दिया।

सूरत में तलाश कर लिया महिला को
पुलिस के अनुसार, लगभग 20 साल पहले महेंद्र सिंह का गांव की ही एक शादीशुदा महिला से संबंध हो गया था। मगर दोनों का रिश्ता कुछ समय ही चल सका, क्योंकि इसके बाद महिला अपने पति के साथ सूरत चली गई थी। हाल में वह महिला अपने पति से अलग होकर सूरत में अपने भाई के साथ रह रही थी। महेंद्र सिंह ने महिला को सूरत में तलाश कर लिया था और उसे अपने साथ वापस लाने के लिए मना लिया। वही इस मामले में महेंद्र सिंह का कहना है कि वह ना तो अपनी पत्नी और परिवार को छोड़ना चाहता है और ना उस महिला को। उस महिला को भी उसकी मदद की आवश्यकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.