हरियाणा के 3 वर्षीय हेयांश ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा फहराकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भेंट किया प्रशंसा पत्र

गुरूग्राम : हरियाणा के 3 वर्षीय हेयांश ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा फहराकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भेंट किया प्रशंसा पत्र

हरियाणा के 3 वर्षीय हेयांश ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा फहराकर बनाया विश्व रिकॉर्ड, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भेंट किया प्रशंसा पत्र

Tricity Today | Heyansh

Gurugram : हरियाणा के 3 वर्ष, 7 माह और 27 दिन के पर्वतारोही ने विश्व में देश का नाम रोशन किया है। गुरूग्राम जिला के गांव बाबरा बाकीपुर निवासी हेयांश कुमार नामक बच्चे ने सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा फहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने सोमवार को हेयांश को प्रशंसा पत्र भेंट किया और भविष्य के लिए उसे शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस बच्चे ने छोटी आयु में ही माउंट एवरेंस्ट बेस कैंप में 5364 मीटर की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर अद्म्य साहस और दृढ निश्चय का परिचय दिया है। 

हेयांश ने इतनी कम उम्र में बढ़ाया राज्य का गौरव 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में खेलों का ऐसा माहौल है कि छोटी आयु से ही बच्चे खेल में लग जाते हैं। खेल की इसी भावना का प्रदर्शन करते हुए हेयांश ने इतनी कम उम्र में राज्य का गौरव बढ़ाया है, वह दुनिया की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैम्प तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र का बालक बन गया है। इसने हरियाणा प्रदेश और गुरूग्राम जिला का नाम रोशन किया है। ‘’उन्होंने कहा कि यह बच्चा आगे चलकर ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करेगा, ऐसा उनका विश्वास है। मुख्यमंत्री ने हेयांश कुमार के माता-पिता को भी बच्चे की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

हेयांश कुमार को विश्रामगृह बुलाया गया
मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को गुरूग्राम के लोक निर्माण विश्रामगृह में थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों और मीडिया से पता चला कि गुरूग्राम जिला के गांव बाबड़ा बाकीपुर के एक बच्चे हेयांश कुमार की माउंट एवरेंस्ट बेस कैंप में जाने की उपलब्धि हासिल की है तो उन्हें इस बहादुर बच्चे से मिलने की इच्छा हुई। हेयांश कुमार को विश्रामगृह बुलाया गया जहां पर वह अपने पिता मनजीत कुमार के साथ आया था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बालक हेयांश कुमार को गोद में बैठाकर उसका दुलार किया और उससे खूब बातें की। हेयांश को उन्होंने अपना दोस्त बना लिया था और माउंट एवरेंस्ट चढने का विचार कहा से आया, बेस कैंप में जाकर उसे कैसा लगा, क्या अच्छा लगा और क्या बुरा आदि के बारे में पूछा।

समुद्र तल से 5364 मीटर की उंचाई पर था बेस कैम्प 
ध्यान रहे कि 3 वर्ष, 7 माह और 27 दिन की अल्पआयु में गुरूग्राम जिला का हेयांश कुमार विश्व के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन कर सुर्खियों में आ गया है। हेयांश ने इतनी कम उम्र में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की चढ़ाई कर अद्भुत दृढ़ निश्चय का प्रदर्शन किया है और उसका बेस कैम्प समुद्र तल से 5364 मीटर की उंचाई पर था। उसकी इस यात्रा को मैनकाइंड फार्मा द्वारा प्रायोजित किया गया था। हेयांश कुमार ने हिमाचल प्रदेश में अपना औपचारिक प्रशिक्षण पूरा किया। 

इससे पहले 4 साल 4 माह के एक बच्चे अद्विवत गोलेचा ने बनाया था रिकॉर्ड  
इसके बाद 23 अप्रैल 2022 को अपने पिता मंजीत कुमार के साथ यह यात्रा शुरू की  यात्रा की उचित योजना के चलते उन्होंने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट बेस कैंप की चढ़ाई चढ़ी। अपनी यात्रा के दौरान अंतिम गंतव्य तक पहुंचने से पहले वे फगदीन, नामचे बाज़ार, टोंगबेचु, फेरिची, थुकला और गोरक्षेप में रुके। इससे पहले यह रिकॉर्ड 4 साल 4 माह के एक बच्चे अद्विवत गोलेचा के नाम था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.