यूपी में कोरोना से 332 लोगों की मौत, लखनऊ में महामारी ने छिनी 37 जिंदगियां, पढ़ें बीमारी से बेहाल राज्य का हाल

UP Covid-19 Breaking: यूपी में कोरोना से 332 लोगों की मौत, लखनऊ में महामारी ने छिनी 37 जिंदगियां, पढ़ें बीमारी से बेहाल राज्य का हाल

यूपी में कोरोना से 332 लोगों की मौत, लखनऊ में महामारी ने छिनी 37 जिंदगियां, पढ़ें बीमारी से बेहाल राज्य का हाल

Tricity Today | यूपी में कोरोना से 332 लोगों की मौत

  • आज यूपी में 34626 मरीजों की पुष्टि हुई है
  • महामारी की वजह से सूबे में 332 संक्रमितों की मौत हो चुकी है
  • प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, होम क्वारंटीन और क्वारंटाइन सेंटर्स में 310783 संक्रमितों का इलाज चल रहा है
  • शुक्रवार को राजधानी में 3958 नए मरीज मिले हैं
  • लखनऊ में 24 घंटों के दौरान 37 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई
उत्तर प्रदेश में कोरोना आम जनजीवन पर आफत बनकर टूटा है। शुक्रवार को जारी आंकड़े बताते हैं कि अभी फौरी तौर पर राज्य को इस जानलेवा वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है। आज यूपी में 34626 मरीजों की पुष्टि हुई है। दो दिन पहले बुधवार को संक्रमितों की संख्या 30 हजार से कम थी। पिछले 24 घंटे में महामारी को मात देकर 32494 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस दौरान महामारी की वजह से सूबे में 332 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इन मृतकों के साथ कुल संख्या 12570 हो गई है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, होम क्वारंटीन और क्वारंटाइन सेंटर्स में 310783 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यूपी में कुल 928971 लोग कोरोना वायरस को अब तक मात दे चुके हैं और अब बिल्कुल स्वस्थ हैं।

लखनऊ में 37 लोगों की हुई मौत
एक बार फिर राजधानी लखनऊ में हालात बदतर हैं। शुक्रवार को राजधानी में 3958 नए मरीज मिले हैं। जबकि 24 घंटों के दौरान 37 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक जनपद में विगत 24 घंटे में 6073 मरीज अस्पतालों, होम क्वारंटाइन और क्वारंटीन सेंटर में स्वस्थ हो चुके हैं। आज हुई 37 मृतकों की संख्या के साथ राजधानी में कुल मौतों का आंकड़ा 1799 तक पहुंच गया है। जनपद के विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 44145 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक जिले में 158844 मरीज कोरोना महामारी को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

गाजियाबाद में बढ़े मामले
गौतमबुद्ध नगर से सटे जिले गाजियाबाद में भी संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। गाजियाबाद में शुक्रवार को 1375 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि इस दौरान 17 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 697 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से घर भेजा गया है। इसके साथ ही अब तक कुल 32900 मरीज अस्पतालों से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। हालांकि आज हुई मौतों को मिलाकर जनपद में 206 लोगों की जान कोरोना महामारी की वजह से गई है। फिलहाल 6645 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।


कानपुर में बदहाली का सिलसिला जारी है
कानपुर नगर और वाराणसी में भी परिस्थितियां बदहाल हो गई हैं। इन दोनों शहरों में संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर नगर में 1875 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 19 इलाजरत संक्रमितों की जान गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 2015 मरीज विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं। आज हुई मौतों को मिलाकर कानपुर नगर में मृतकों की संख्या 1153 पहुंच गई है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में 17856 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 50466 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

वाराणसी में हालात बदतर 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में परिस्थितियां बदतर होती जा रही हैं। आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक काशी में कोरोना के 1573 मरीज मिले हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 1996 मरीज अस्पतालों से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। हालांकि इस दौरान 15 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही जनपद में मृतकों की संख्या 659 हो गई है। यहां के विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 15454 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में अब तक 51393 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।

मेरठ में बढ़ रहा है दायरा
यूपी वेस्ट के प्रमुख जिले मेरठ में भी संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। मेरठ में शुक्रवार को 1561 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि इस दौरान 7 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 1381 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से घर भेजा गया है। इसके साथ ही अब तक कुल 31160 मरीज अस्पतालों से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। हालांकि आज हुई मौतों को मिलाकर जनपद में 508 लोगों की जान कोरोना महामारी की वजह से गई है। फिलहाल 12679 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।

प्रयागराज में बढ़े मामले
संगम नगरी प्रयागराज में भी हालात जस के तस बने हुए हैं। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज में कोरोना के 1232 मरीज मिले हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 2193 मरीज अस्पतालों से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। हालांकि इस दौरान 14 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही जनपद में मृतकों की संख्या 668 हो गई है। यहां के विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 13186 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में अब तक 55283 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर का हाल बेहाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में परिस्थितियां बदतर होती जा रही हैं। आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर में कोरोना के 828 मरीज मिले हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 1032 मरीज अस्पतालों से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। हालांकि इस दौरान 4 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही जनपद में मृतकों की संख्या 438 हो गई है। यहां के विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 9908 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में अब तक 30754 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।
;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.