यूपी में कोरोना का तांडव जारी, आज फिर 35 हजार मामले मिले और 298 की मौत

UP COVID-19 BREAKING: यूपी में कोरोना का तांडव जारी, आज फिर 35 हजार मामले मिले और 298 की मौत

यूपी में कोरोना का तांडव जारी, आज फिर 35 हजार मामले मिले और 298 की मौत

Tricity Today | आज फिर 35 हजार मामले मिले

  • आज यूपी में 35156 मरीजों की पुष्टि हुई है
  • एक दिन पहले बुधवार को संक्रमितों की संख्या 30 हजार से कम थी
  • महामारी की वजह से सूबे में 298 संक्रमितों की मौत हो चुकी है
  • इन मृतकों के साथ कुल संख्या 12238 हो गई है
  • यूपी में कुल 896477 लोग कोरोना वायरस को अब तक मात दे चुके हैं
उत्तर प्रदेश में एक दिन के अंतराल के बाद फिर कोरोना आम जनजीवन पर आफत बनकर टूटा है। गुरुवार को जारी आंकड़े बताते हैं कि अभी फौरी तौर पर राज्य को इस जानलेवा वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है। आज यूपी में 35156 मरीजों की पुष्टि हुई है। एक दिन पहले बुधवार को संक्रमितों की संख्या 30 हजार से कम थी। पिछले 24 घंटे में महामारी को मात देकर 25613 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। हालांकि इस दौरान महामारी की वजह से सूबे में 298 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इन मृतकों के साथ कुल संख्या 12238 हो गई है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों, होम क्वारंटीन और क्वारंटाइन सेंटर्स में 309237 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यूपी में कुल 896477 लोग कोरोना वायरस को अब तक मात दे चुके हैं और अब बिल्कुल स्वस्थ हैं।

लखनऊ में फिर 4 हजार के पार मरीज
एक बार फिर राजधानी लखनऊ में हालात बदतर हैं। गुरुवार को राजधानी में 4126 नए मरीज मिले हैं। जबकि 24 घंटों के दौरान 37 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक जनपद में विगत 24 घंटे में 4425 मरीज अस्पतालों, होम क्वारंटाइन और क्वारंटीन सेंटर में स्वस्थ हो चुके हैं। आज हुई 37 मृतकों की संख्या के साथ राजधानी में कुल मौतों का आंकड़ा 1762 तक पहुंच गया है। जनपद के विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 46299 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक जिले में 152771 मरीज कोरोना महामारी को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं।

गाजियाबाद में भी बढ़े मामले
गौतमबुद्ध नगर से सटे जिले गाजियाबाद में भी संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। गाजियाबाद में गुरुवार को 898 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि इस दौरान 12 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 369 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से घर भेजा गया है। इसके साथ ही अब तक कुल 32203 मरीज अस्पतालों से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। हालांकि आज हुई मौतों को मिलाकर जनपद में 189 लोगों की जान कोरोना महामारी की वजह से गई है। फिलहाल 5984 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।

कानपुर में बदहाली का सिलसिला जारी है
कानपुर नगर और वाराणसी में भी परिस्थितियां बदहाल हो गई हैं। इन दोनों शहरों में संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक कानपुर नगर में 1896 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 16 इलाजरत संक्रमितों की जान गई है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 1287 मरीज विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं। आज हुई मौतों को मिलाकर कानपुर नगर में मृतकों की संख्या 1134 पहुंच गई है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में 18017 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 48451 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

काशी में आज कमी आई है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में परिस्थितियां बदतर होती जा रही हैं। आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक काशी में कोरोना के 1598 मरीज मिले हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 1777 मरीज अस्पतालों से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। हालांकि इस दौरान 9 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही जनपद में मृतकों की संख्या 644 हो गई है। यहां के विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 15897 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में अब तक 49397 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।

मेरठ में फैल रहा है वायरस
यूपी वेस्ट के प्रमुख जिले मेरठ में भी संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। मेरठ में गुरुवार को 965 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि इस दौरान 7 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 932 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से घर भेजा गया है। इसके साथ ही अब तक कुल 29779 मरीज अस्पतालों से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। हालांकि आज हुई मौतों को मिलाकर जनपद में 501 लोगों की जान कोरोना महामारी की वजह से गई है। फिलहाल 12506 सक्रिय मरीजों का विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।

प्रयागराज में आई कमी
संगम नगरी प्रयागराज में भी हालात जस के तस बने हुए हैं। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज में कोरोना के 984 मरीज मिले हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 1808 मरीज अस्पतालों से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। हालांकि इस दौरान 19 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही जनपद में मृतकों की संख्या 654 हो गई है। यहां के विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 14161 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में अब तक 53090 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में बढ़े मामले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में परिस्थितियां बदतर होती जा रही हैं। आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक गोरखपुर में कोरोना के 1198 मरीज मिले हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 547 मरीज अस्पतालों से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। हालांकि इस दौरान 4 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही जनपद में मृतकों की संख्या 434 हो गई है। यहां के विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 10122 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में अब तक 29722 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.