37 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, राजधानी लखनऊ समेत दर्जन भर जिलों का बुरा हाल

यूपी में कोरोना का कहर जारी, 37 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, राजधानी लखनऊ समेत दर्जन भर जिलों का बुरा हाल

37 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, राजधानी लखनऊ समेत दर्जन भर जिलों का बुरा हाल

Tricity Today | यूपी में आज 37 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले

  • आज प्रदेश में 37238 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है
  • पिछले 24 घंटे में सूबे में 22566 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर घर लौट गए हैं
  • प्रदेश में अब तक कोरोना महामारी से कुल 728980 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
  • विगत 24 घंटे में राज्य में संक्रमण से 199 मरीजों की मौत हो चुकी है
  • सूबे के विभिन्न अस्पतालों में 273653 मरीजों का इलाज चल रहा है
शुक्रवार को जारी यूपी में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े डरा रहे हैं। एक बार फिर उत्तर प्रदेश में नए संक्रमित मरीजों की संख्या आसमान छू रही है। आज प्रदेश में 37238 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि पिछले 24 घंटे में सूबे में 22566 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर घर लौट गए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना महामारी से कुल 728980 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। विगत 24 घंटे में राज्य में संक्रमण से 199 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 10737 हो गया है। जबकि सूबे के विभिन्न अस्पतालों में 273653 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजधानी लखनऊ का बुरा हाल
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भी संक्रमितों मरीजों की संख्या 5 हजार के पार रही। आज जनपद में 5682 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि 14 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 7165 मरीजों को डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक 118091 मरीज संक्रमण से मुक्त होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। महामारी की वजह से राजधानी में कुल 1598 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कानपुर में बिगड़ रहे हालात
एक बार फिर कानपुर नगर में महामारी अपना विकराल रूप दिखा रही है। कानपुर में शुक्रवार को 1993 नए मरीज मिले हैं। जबकि 9 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। जनपद के विभिन्न अस्पतालों में वर्तमान में 15535 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले के विभिन्न अस्पतालों से 992 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है। इसके साथ ही जिले में अब तक कुल 38939 संक्रमितों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है।

संगम नगरी में 1900 मरीज मिले
संगम नगरी प्रयागराज में कोरोना वायरस से हाल बेहाल है। आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में 1954 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 1913 संक्रमित ठीक होने के बाद घर लौट गए हैं। 24 घंटे के दौरान ही 12 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 565 पहुंच गई है। जबकि जनपद के विभिन्न अस्पतालों में 17019 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक प्रयागराज में 42572 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।

काशी का हाल बेहाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी हालात बदतर हैं। काशी में शुक्रवार को 1483 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि विगत 24 घंटों में ही 1982 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान जनपद में 10 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इसके साथ ही मौतों का कुल आंकड़ा 564 हो गया है। जनपद के विभिन्न अस्पतालों और होम आइसोलेशन में 16383 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1982 मरीजों को हॉस्पिटल से छुट्टी दी गई है। इनके साथ अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 37037 हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.