उत्तर प्रदेश में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले, 3 जिलों के कप्तान बदले गए

फेरबदल : उत्तर प्रदेश में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले, 3 जिलों के कप्तान बदले गए

उत्तर प्रदेश में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले, 3 जिलों के कप्तान बदले गए

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार की देर रात 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में तीन महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस कप्तान हटा दिए गए हैं। शासन से मिली जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़, बाराबंकी और सुल्तानपुर के एसपी बदले गए हैं।

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना का तबादला प्रतापगढ़ कर दिया गया है। वह अब प्रतापगढ़ के कप्तान बनाए गए हैं। यमुना प्रसाद एसपी बाराबंकी बनाए गए हैं। डॉ.अरविंद चतुर्वेदी को सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है। एसपी प्रतापगढ़ अनुराग आर्य हटाए गए। अनुराग आर्य को एसपी इंटेलिजेंस बनाकर बरेली भेजा गया है। शासन से मिल रही जानकारी के मुताबिक जल्दी ही कुछ और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.