महज 24 घंटे में 40 सेवादारों ने तैयार किया घर

सहारनपुर से खास खबर : महज 24 घंटे में 40 सेवादारों ने तैयार किया घर

महज 24 घंटे में 40 सेवादारों ने तैयार किया घर

Tricity Today | महज 24 घंटे में 40 सेवादारों ने तैयार किया घर

Saharanpur : श्रम में शक्ति है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सामूहिक श्रम के बूते 40 लोगों ने चमत्कार करके दिखाया है। इसे सेवा का जनून ही कहा जाएगा। महज 40 सेवादारों ने 24 घंटों में एक घर बनाकर खड़ा कर दिया है। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अनुरोध डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के सेवादारों ने सहारनपुर में यह करके दिखाया है। एक जरूरतमंद पत्रकार का मकान मात्र 24 घंटे के टाइम पीरियड में  तैयार करने में जुटे हैं। 

ऐसा पहले न कभी सुनने में आया और न कभी देखने में आया, लेकिन सहारनपुर में लाइव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी यूनियन ने अपने एक जरूरतमंद पत्रकार साथी की मदद की है, जो पिछले बीस वर्षों से अपने घर की तलाश में था। उसके लिए मकान बनाने की गुजारिश की। शुक्रवार को मिले पत्र पर डेरा सच्चा सौदा प्रबन्धन ने कुछ ही देर में अपनी मुहर लगाई। सहारनपुर के सेवादारों ने एक दिन में सभी तैयारियों के साथ निर्माण शुरू कर दिया। शनिवार को दोपहर शुरू हुए इस मकान के निर्माण कार्य आज रविवार शाम को लगभग  तैयार होने के अन्तिम चरण में है।

सहारनपुर से दीपक अरोड़ा की रिपोर्ट

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.