गोंडा में गैस सिलेंडर में विस्फोट से मकान की छत गिरी, बच्चों समेत 7 की मौत, 7 घायल

BIG NEWS: गोंडा में गैस सिलेंडर में विस्फोट से मकान की छत गिरी, बच्चों समेत 7 की मौत, 7 घायल

गोंडा में गैस सिलेंडर में विस्फोट से मकान की छत गिरी, बच्चों समेत 7 की मौत, 7 घायल

Google Image | राहत-बचाव कार्य जारी है

  • जनपद के थाना वजीरगंज के टिकरी में एक सिलेंडर में हुए ब्लास्ट की वजह से मकान की छत गिर गई
  • जिसके नीचे दबने से 7 लोगों की मौत हो गई है
  • मृतकों में दो पुरुष, 2 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं
  • पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है
यूपी के गोंडा जनपद से एक बड़ी खबर आ रही है। जनपद के थाना वजीरगंज के टिकरी में एक सिलेंडर में हुए ब्लास्ट की वजह से मकान की छत गिर गई। जिसके नीचे दबने से 7 लोगों की मौत हो गई है। अब तक पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 14 घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा है। इनमें 7 का इलाज चल रहा है। जबकि डॉक्टरों ने 7 अन्य को मृत घोषित कर दिया है। मृतकों में दो पुरुष, 2 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। गोंडा पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया है कि, थाना वजीरगंज के टिकरी में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक मकान की छत गिर गई। इससे घर में मौजूद सभी लोग दब गए। 

पड़ोसियों ने इसकी सूचना वजीरगंज थाना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पुलिस दल पहुंच गया है। पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है। अब तक 14 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया है। इनमें 7 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। जबकि 7 सकुशल हैं। उनका इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख आया है। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराने का आदेश दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.