खुद को जिंदा साबित करने के लिए 6 साल से अफसरों के चक्कर काट रहा 81 वर्षीय बुजुर्ग 

यूपी के मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर : खुद को जिंदा साबित करने के लिए 6 साल से अफसरों के चक्कर काट रहा 81 वर्षीय बुजुर्ग 

खुद को जिंदा साबित करने के लिए 6 साल से अफसरों के चक्कर काट रहा 81 वर्षीय बुजुर्ग 

Tricity Today | 82 वर्षीय रघुराज

  • सुनवाई ना होने पर सीएम आवास पर दी आत्मदाह की चेतावनी
Muzaffarnagar News (Sachin) : सरकारी अफसरों की उदासीनता और संवेदनहीनता की यह इंतेहां है। मुजफ्फरनगर जनपद के एक गांव निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग पिछले 6 साल से अपने आप को जिंदा साबित करने के लिए सबूत लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। मगर, उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि उनके एक भाई ने उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी डेढ़ बीघा जमीन अपने नाम करा ली। जानकारी होने पर वह पिछले 6 साल से खुद को जिंदा साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में अब पीड़ित ने सुनवाई ना होने पर मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप
जानकारी के अनुसार, बुढ़ाना थाना क्षेत्र के बिराल गांव निवासी 82 वर्षीय रघुराज अपने बच्चों के साथ हरियाणा के पानीपत में किराये के मकान में रहते हैं। बताया गया है कि रघुराज की गांव में डेढ़ बीघा जमीन है। आरोप है कि उनके एक भाई ने 6 साल पहले फर्जी तरीके से उनका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी डेढ़ बीघा जमीन को अपने नाम कर लिया। इसके बाद जब वह गांव गए तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद से वह लगातार खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। इस दौरान वह अपने जिंदा होने के सबूत लेकर उसकी डेढ़ बीघा जमीन को वापस कराने की गुहार अधिकारियों से लगा रहे हैं। इतना समय बीतने के बाद भी कहीं भी उनकी सुनवाई नहीं हुई।

आत्मदाह की चेतावनी
बताया गया है कि रघुराज के 6 भाई थे। जिनमें से तीन भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। रघुराज अपने परिवार के साथ हरियाणा के पानीपत में रहते हैं और मजदूरी कर परिवार का पोषण करते हैं। आरोप है कि रघुराज के एक भाई ने फर्जी तरीके से उनकी डेढ़ बीघा जमीन अपने नाम करा ली। वृद्ध रघुराज का कहना है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी उसे न्याय नहीं मिल रहा है। वह न्याय की मांग को लेकर लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करेंगें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.