ये है मेरठ की शेरनी, मनचले की सरे बाजार में पिटाई की, जानिए पूरा मामला

VIDEO: ये है मेरठ की शेरनी, मनचले की सरे बाजार में पिटाई की, जानिए पूरा मामला

ये है मेरठ की शेरनी, मनचले की सरे बाजार में पिटाई की, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | मनचले की सरे बाजार में पिटाई की

  • - मनचलों को छात्राओं से नंबर मांगना पड़ा भारी
  • - नंबर के बदले खाना पड़ी पिटाई
  • - सोशल मीडिया पर वीडियो हो रही है वायरल 
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक छात्रा ने मनचलों की इस कदर पिटाई की है कि वीडियो, छात्रा और पिटाई खाने वाला युवक भी रातों-रात मशहूर हो गया है। बीच रास्ते में मनचलों को छेड़छाड़ करना इस तरह महगां पड़ा कि पहले छात्रा ने दिन सड़क पर पिटाई कर दी। आईए जानते है पूरा मामला  
यह मामला मेरठ के थाना सदर बाजार क्षेत्र का है। जहां पर दो छात्रा अपने घर से स्कूल जा रही थी। यह पूरा मामला शुक्रवार का है। छात्रा के मुताबिक दो युवक काफी समय से उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। छात्रा ने काफी बार दोनों मनचलों को समझाया था कि "वो मान जाए, उन्हें परेशान ना करें।" लेकिन मनचलें बिना पिटे कहा बाज आते है, अंत में छात्रों से पिटाई खाने के बाद ही दोनों मनचलों के दिल को तस्सली मिली है।

बताया जा रहा है कि छात्रा जब शुक्रवार को अपने घर से स्कूल जा रही थी, तभी दोनों मनचलों ने छात्रों का पीछा करते हुए उनसे मोबाइल नंबर मांगने लगे। इसी बात पर एक छात्रा ने मनचलों की गिरेबां पकड ली। देखते ही देखते वहां पर भीड़ भी एकत्रित हो गई। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्रा ने पुलिसवालों का डंडा छीनकर मनचलों की पिटाई करना शुरू कर दिया। मनचलों की पिटाई की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.