रास्ते में किशोरी के साथ करने लगा छेड़खानी, विरोध करने पर सिंदूर फेंककर भाग गया युवक

Deoria News : रास्ते में किशोरी के साथ करने लगा छेड़खानी, विरोध करने पर सिंदूर फेंककर भाग गया युवक

रास्ते में किशोरी के साथ करने लगा छेड़खानी, विरोध करने पर सिंदूर फेंककर भाग गया युवक

Google Image | Symbolic

Deoria News : एकतरफा प्यार में सनकी युवक ने किशोरी के साथ ऐसा कारनामा किया कि जानकर लोगों की आंखें गुस्से से लाल हो गईं। उसने रात को बर्थ डे पार्टी से घर लौट रही किशोरी के साथ छेड़खानी की। जब किशोरी ने चीखना शुरू किया तो उसके ऊपर सिंदूर फेंककर भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया। किशोरी की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। 

क्या है पूरा मामला
 जिले के लार नगर के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी घर से दो सौ मीटर दूर स्थित एक व्यक्ति के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। पार्टी खत्म होने के बाद अकेले ही घर वापस लौट रही थी। अभी वह मोहल्ले की एक गली में पहुंची ही थी कि वार्ड का रहने वाला युवक पहुंचा और किशोरी को अकेले देखकर अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो सिर पर सिंदूर फेंक कर भाग गया। रोते हुए घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। युवक के घर उलाहना लेकर पहुंचे किशोरी के परिजन से युवक उलझ गया। शोर सुनकर पड़ोस के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

आरोपी गिरफ्तार 
 इसी बीच, किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से पकड़ लिया। लार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी के मां ने तहरीर दी है। घटना की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.