‘आप’ ने यूपी पंचायत चुनाव के 400 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, हर श्रेणी के लोगों को मिला मौका

बड़ी खबर: ‘आप’ ने यूपी पंचायत चुनाव के 400 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, हर श्रेणी के लोगों को मिला मौका

‘आप’ ने यूपी पंचायत चुनाव के 400 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, हर श्रेणी के लोगों को मिला मौका

Tricity Today | संजय सिंह

यूपी में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को 400 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश का पंचायत चुनाव हिंदुस्तान में सबसे बड़ा पंचायत चुनाव है। जब हम ग्राम-स्वराज की बात करते हैं, तो सबसे पहले उसमें पंचायत की इकाई आती है। इसमें ग्राम पंचायत, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतें शामिल हैं। पंचायतों में विकास कार्यों के लिए जो योजनाएं आती हैं, उसको अगर सही रूप से जमीन पर उतारा जाए तो उत्तर प्रदेश का कायाकल्प सही मायने में हो सकता है।

पंचायत योजनाओं में हो रहा है खेल : लेकिन पंचायत योजनाओं का किस तरीके से दुरुपयोग और बंदरबांट होता है, यह बताने की जरूरत नहीं है। किसी भी गांव में चले जाइये, सच्चाई सामने आ जाएगी। इसलिए पिछले 8 महीनों से लगातार परिश्रम करके सभी जिले में जाकर हमारे पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं ने अच्छे और ईमानदार प्रत्याशियों का चयन किया है। उन प्रत्याशियों से कई बार बातचीत की गई। जिसके चलते आम आदमी पार्टी जिला पंचायत चुनाव में भागीदारी करेगी। आज उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी पहली सूची जारी कर रही है। जिसमें लगभग 3 हज़ार सीटें हैं। 

केजरीवाल मॉडल पर होगी लड़ाई : पहली सूची में 400 कैंडिडेटस का नाम है। आम आदमी पार्टी इन प्रत्याशियों को समर्थन देगी। अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल की चर्चा पूरे देश भर में है। अरविंद केजरीवाल के विकास की अवधारणा जमीनी स्तर के विकास की अवधारणा है। यह इस जिला पंचायत के जरिए ही संभव है। विकास कार्यों को हम इस जिला पंचायत चुनाव के जरिए उतारने का प्रयास करेंगे। आप दिल्ली के विकास मॉडल को जमीन पर उतारेगी। पंचायत चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। 

पार्टी कार्यकर्ता पूरी मेहनत करेंगे : पहली लिस्ट में पंचायत चुनाव के सभी मजबूत और जीतने वाले प्रत्याशी हैं। इन उम्मीदवारों को जिताने का पूरा प्रयास हमारे सभी पार्टी कार्यकर्ता करेंगे। संजय सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी ने इस चुनाव को सिंबल पर लड़वाने की बात कही थी। हम लोगों ने इसका स्वागत किया था। लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी अपनी बात से मुकर गई।  भारतीय जनता पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ रही है। 

हर तरह के लोगों को मिली है जगह : भाजपा को डर है कि किसानों के साथ हो रहे जुल्म का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में 12 ऐसे प्रत्याशी हैं, जो वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। 54 ऐसे प्रत्याशी हैं, जो पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे हैं। ये कुछ वोटों के अंतर से हारे हैं। 17 ऐसे कैंडिडेट हैं, जो जिला पंचायत चुनाव आम आदमी पार्टी के समर्थन से लड़ने जा रहे हैं। ये सभी गांव के प्रधान हैं। 10 ऐसे कैंडिडेट हैं, जो अधिवक्ता और पूर्व प्रधान हैं। कुछ पूर्व विधायक, महिलाएं व पत्रकार भी शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.