आचार्य विजय वर्मा बने हिंदू महासभा के यूपी अध्यक्ष, जिम्मेदारी संभालते ही दिए बड़े बयान

नियुक्ति : आचार्य विजय वर्मा बने हिंदू महासभा के यूपी अध्यक्ष, जिम्मेदारी संभालते ही दिए बड़े बयान

आचार्य विजय वर्मा बने हिंदू महासभा के यूपी अध्यक्ष, जिम्मेदारी संभालते ही दिए बड़े बयान

Tricity Today | अखिल भारत हिंदू महासभा

Uttar Pradesh : अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने 8 अक्टूबर को आचार्य विजय वर्मा को उत्तर प्रदेश का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया है। एक पत्रकार वार्ता में रास्ट्रीय महासचिव देवेन्द्र पाण्डेय और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी ने यह जानकारी दी। देवेंद्र पाण्डेय ने बताया कि नई कार्यकारिणी की देखरेख मे प्रदेश के सभी प्रकोष्ठ, मण्डल तथा जिले में पदाधिकारियों का चयन किया जा रहा है। 

देश के हितैषी नहीं हो सकते
पत्रकारों से बातचीत के दौरान महासभा के नेताओं ने बताया कि मालेगांव बम ब्लास्ट, बाबरी विध्वंस और गोधरा कांड की साजिश में फंसाए गये हिंदुओं का सम्मान किया जाएगा। हिंदुओं का वोट लेकर उनका शोषण करने वाले, विकास के नाम पर विनाश परोसने और देश बेचने वाले सचेत हो जाएं। जिन्होंने देश को गृह युद्ध की भीड़ मे झोंकने का काम किया, वो देश के हितैषी नहीं हो सकते।    

परिजनों को करेंगे सम्मानित
रास्ट्रीय महासचिव देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि राम जन्म भूमि आंदोलन में जान गंवाने वालों को राम पुत्र तथा घायलों को पवन पुत्र की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यदि हिंदू महासभा की सरकार बनी, तो ऐसे धर्म योद्धाओं को हर महीने सरकार की ओर से सम्मान निधि दी जाएगी। महासभा की टीम 9 अक्टूबर को अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी। जहां पर सभी पदाधिकारी हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.