प्रयागराज में कानून व्यवस्था संभालेंगे एसीपी महेंद्र सिंह देव, पीएसी से हुआ तबादला

Uttar Pradesh : प्रयागराज में कानून व्यवस्था संभालेंगे एसीपी महेंद्र सिंह देव, पीएसी से हुआ तबादला

प्रयागराज में कानून व्यवस्था संभालेंगे एसीपी महेंद्र सिंह देव, पीएसी से हुआ तबादला

Tricity Today | एसीपी महेंद्र सिंह देव को सम्मानित करती हुई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (File Photo)

Lucknow News : पुलिस मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा 2 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है। ग्रेटर नोएडा में तैनात रहे एसीपी महेंद्र सिंह देव को एक बार फिर कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र सिंह देव को एसीपी प्रयागराज भेजा गया है। वहीं, एसीपी प्रयागराज नरसिंह नारायण सिंह को पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस महानिदेशक मुख्यालय) भेजा गया है।

शानदार रहा डेढ़ वर्ष का कार्यकाल
पीपीएस अधिकारी महेंद्र सिंह देव की गौतमबुद्ध नगर में तैनाती लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। महेंद्र सिंह देव को एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा बनाया गया था। इस दौरान महेंद्र सिंह देव के निर्देशन में पुलिस द्वारा कई बड़े खुलासे किए गए हैं। महेंद्र सिंह देव के द्वारा किए गए कार्यों की पूरे जनपद में सराहना की जाती है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के निवासी महेंद्र सिंह देव 2015 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं।

पेशकश गैंग से दिलाई निजात
डेढ़ वर्ष पूर्व आतंक का पर्याय बन चुके पेचकस गैंग से निजात महेंद्र सिंह देव की टीम के द्वारा ही दिलाई गई थी। पेचकस गैंग के द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। महेंद्र सिंह देव की तैनाती के मात्र एक हफ्ते के अंदर बीटा-2 पुलिस के द्वारा पेचकस गैंग का खुलासा कर दिया गया था। बहुचर्चित स्वीटी एक्सीडेंट मामले में महेंद्र सिंह देव के निर्देशन में की गई कार्यवाही के चलते आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में बीते 26 जनवरी को सीपी नोएडा के द्वारा महेंद्र सिंह देव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.