एडीजी अशोक कुमार और आईपीएस अजयपाल शर्मा ने छेड़ा खास अभियान, डायल 112 रोजाना हजारों लोगों की कर रही मदद

फोन उठाओ 112 मिलाओ : एडीजी अशोक कुमार और आईपीएस अजयपाल शर्मा ने छेड़ा खास अभियान, डायल 112 रोजाना हजारों लोगों की कर रही मदद

एडीजी अशोक कुमार और आईपीएस अजयपाल शर्मा ने छेड़ा खास अभियान, डायल 112 रोजाना हजारों लोगों की कर रही मदद

Tricity Today | एडीजे अशोक कुमार और आईपीएस अजयपाल शर्मा

Noida/Lucknow : यूपी में करोड़ों नागरिकों को त्योहारों पर किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसको लेकर डायल 112 (UP Dial 112) ने एक जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिसका नाम "फोन उठाएं-112 मिलाएं" है। यह इस अभियान की शुरुआत एडीजी अशोक कुमार के निर्देशों और और आईपीएस अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में हुई है। अभी तक प्रदेश में सैकड़ों लोगों तक डायल 112 ने मदद पहुंचाई है। 

जन-जन मदद पहुंचाने का प्रयास
उत्तर प्रदेश में त्योहारों के इस मौसम में कहीं भी किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए यूपी-112 ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किया गया है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत दो पहिया, चार पहिया और महिला पीआरवी को लगाया गया है जो बाज़ारों, गली-मोहल्लों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूल, बैंक सहित अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर जाकर नागरिकों को यूपी-112 की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करा रहे हैं। 

यह आपातकालीन मदद भी ले सकते है
विभिन्न प्रचार माध्यमों से नागरिकों को बताया जा रहा है कि सिर्फ एक नंबर "यूपी-112" पर कोई भी कभी भी कॉल करके या सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर सन्देश भेज कर पुलिस सहायता ले सकता है। पुलिस सहायता के अतिरिक्त 112 से फायर ब्रिगेड, एम्बुलेन्स, रेलवे पुलिसकी सहायता भी ली जा सकती है। 

रोजाना सैकड़ों लोगों को मिल रही मदद
दूसरों की मदद के लिए भी मिलाएं यूपी-112 प्रदेशभर में लोगो को जागरूक कर रहा था। इसके अलावा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से यूपी-112 पर सूचना देकर दूसरों के लिए लगातार सहायता ली जाती है। जैसे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के लिए, आत्महत्या का प्रयास, भटके या गुमशुदा बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं से सम्बंधित सूचना आदि प्रमुख हैं। 

ऐसा होता है कार्य
थर्ड पार्टी कॉलर की सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता पहुंचाने का कार्य करती है। पुलिसकर्मी दुर्घटना में घायलों को एम्बुलेन्स या पीआरवी की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षणका कार्य करते हैं। प्रशिक्षण में सिखाया जाता है जीवन रक्षण पीआरवी कर्मी किसी भी स्थिति में लोगों को मदद पहुंचा सकें, इसके लिए इनको समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को जीवन रक्षण के तरीकों से भी अवगत कराया जाता है। यूपी-112 के कर्मी हर मौके पर बेहतर सामुदायिक पुलिसिंग की मिशाल पेश करते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.