शादी के 10 दिनों बाद दुल्हन ने सुनी दूल्हे की आवाज तो हनीमून छोड़कर भागी, जानिए पूरा मामला

एक विवाह ऐसा भी : शादी के 10 दिनों बाद दुल्हन ने सुनी दूल्हे की आवाज तो हनीमून छोड़कर भागी, जानिए पूरा मामला

शादी के 10 दिनों बाद दुल्हन ने सुनी दूल्हे की आवाज तो हनीमून छोड़कर भागी, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | दीपांशी और सत्यम

Aligarh : ऋषिकेश में हनीमून के दौरान पति को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद पत्नी के फरार होने का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद महिला सोशल मीडिया पर लूटेरी दुल्हन के रूप में वायरल हो रही थी। इस कहानी में अब नया मोड़ आ गया है। भागी हुई पत्नी ने वापस आकर इस कहानी में नया खुलसा किया किया है। पत्नी का आरोप है कि पति द्वार लगाये सारे आरोप बुनियादी है असल बात कुछ और है, फरार हुई पत्नी ने पुलिस के पास जाकार खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने पति के साथ कुछ गलत नहीं किया है, और वो लूटेरी दुल्हन नहीं है। 

क्या है पूरी मामला 
आपको बता दें कुछ दिन पहले कुछ दिनों पहले पुलिस को एक अलीगढ निवासी सत्यम नाम के युवक ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी नई नवेली दुल्हन दीपांशी और वह उत्तराखंड घूमने के लिए गए थे। पति ने आरोप लगाया था कि उसकी दुल्हन ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकार बेहोश कर दिया था। अरोप है कि निंद खुलने पर उसने खुद को अकेला पाया पति ने बताया था।  पत्नी गहने लेकर फरार हो गयी थी। होटल के सीसीटीवी खंगालने पर युवती एक बैग लेकर जाती हुई दिखी थी। युवक ने पत्नी का पहले ही किसी लड़के के साथ लव मैरिज होने का दावा किया है। इस संबंध में सत्यम ने दीपांशी के खिलाफ पुलिस को धोखाधड़ी की मुकाबला दर्ज कराई थी। 

भागी हुई दुल्हन ने किया खुलासा 
दीपांशी ने सत्यम पर पूरी घटना को फर्जी तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद 9 दिसंबर को उसका पति और वो ऋषिकेश घूमने गए थे। उसके पति ने हनीमून के दौरान उसके साथ अभद्रता की थी साथ ही गली गलोच करने लगा था। पीड़िता के विरोध करने पर सत्यम ने उसको बेरहमी से पीटा भी था। जब पानी सर से ऊपर बढ़ गया तो दीपांशी अपना सामान पैक करके वहां से चली गयी और दिल्ली के पीजी में रहने लगी। दीपांशी का आरोप है कि उन दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। लेकिन शादी से पहले सरकारी नौकरी होने का भी दावा किया था। महिला का आरोप है कि सत्यम की न तो सरकारी नौकरी है और सत्यम तोतला भी है। आरोप है कि पति के अफवाह फेला देने के बाद वह लुटेरी दुल्हन के नाम पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। इसके चलते वह पुलिस के पास आयी है। अब महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।  

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 
पुलिस ने दीपांशी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता को आश्वासन दिया है कि इस मामले से अलीगढ़ पुलिस को आवगत कराया जायेगा और सच सामने लाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.