आधे घंटे की बारिश के बाद गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर लगा जाम, इन 5 इलाकों का सबसे बुरा हाल

Traffic Alert : आधे घंटे की बारिश के बाद गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर लगा जाम, इन 5 इलाकों का सबसे बुरा हाल

आधे घंटे की बारिश के बाद गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर लगा जाम, इन 5 इलाकों का सबसे बुरा हाल

Tricity Today | भीषण जाम

Gautam Buddha Nagar : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आधे घंटे की बारिश के बाद शहर के विभिन्न मार्गो पर भीषण जाम लग गया है। यातायात पुलिस मौके पर मौजूद है, लेकिन जाम की स्थिति लगातार बेकरार है। आलम यह है कि 500 मीटर का सफर तय करने के लिए 20 मिनट का समय लग रहा है। इस समय ग्रेटर नोएडा के परी चौक, P3 गोल चक्कर, सूरजपुर-दादरी मार्ग, भंगेल, नोएडा एक्सप्रेसवे पर दलित प्रेरणा स्थल के सामने, रजनीगंधा गोल चक्कर, कासना और काफी विभिन्न स्थानों पर भीषण जाम लगा हुआ है।

आधे घंटे की बारिश के बाद सड़कों पर लगा जाम
आधे घंटे की बारिश के बाद सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। बारिश होने के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से जाम की स्थिति पैदा हो रही है। ग्रेटर नोएडा के P3 गोल चक्कर पर करीब 500 मीटर का जाम लगा हुआ है। मौके पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद हैं, लेकिन जाम की स्थिति अभी भी बरकरार है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद
ग्रेटर नोएडा की तरह नोएडा में भी काफी इलाकों में जाम लगा हुआ। दलित प्रेरणा स्थल के सामने और अन्य स्थानों पर भीषण जाम लगा हुआ है। नोएडा ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और यातायात को सामान्य करवाने का प्रयास कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.