ठीक होते ही किया 'हर हर महादेव' ट्वीट, बीती रात को आया था हार्ट अटैक

Ajaypal Sharma IPS : ठीक होते ही किया 'हर हर महादेव' ट्वीट, बीती रात को आया था हार्ट अटैक

ठीक होते ही किया 'हर हर महादेव' ट्वीट, बीती रात को आया था हार्ट अटैक

Tricity Today | Ajaypal Sharma IPS

Lucknow : गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी रहे और एनकाउंटरमैन अजयपाल शर्मा की हालत अब बेहतर है। उनको बीती देर रात को लखनऊ में हार्ट अटैक आया था। हालत ठीक होते ही अजयपाल शर्मा ने ट्वीट किया है। अजयपाल ने ट्वीट में "हर हर महादेव लिखा" है। आपको बता दें कि अजयपाल शर्मा भगवान भोलेनाथ के बहुत बड़े भक्त हैं। अजयपाल के ट्विटर पर बहुत सारी भगवान भोलेनाथ की फोटो है। वह सुबह-शाम भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। बताया जाता है कि उन्होंने बीते दिनों भगवान भोलेनाथ के लिए व्रत भी रखे थे। अजयपाल का कहना है कि भगवान भोलेनाथ ने उनकी जान बचाई है।

अजयपाल शर्मा का गौतमबुद्ध नगर से गहरा नाता
अजयपाल शर्मा के हार्ट अटैक आने की खबर सुनने के बाद गौतमबुद्ध नगर में काफी लोग परेशान हो गए और उनसे मिलने लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा के कुछ पत्रकार उनसे मिलने लखनऊ गए हैं। अजयपाल शर्मा का गौतमबुद्ध नगर से गहरा नाता है। वह गौतमबुद्ध नगर के कप्तान रह चुके हैं और उन्होंने एसएसपी रहते समय काफी बड़े कार्य किए थे। अजयपाल शर्मा ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनको जेल भिजवाने का कार्य किया था। वह उत्तर प्रदेश पुलिस में काफी दिग्गज आईपीएस अधिकारियों में से एक हैं। इसके अलावा उनको योगी आदित्यनाथ का भी करीबी माना जाता है।

‘एनकाउंटरमैन’ के नाम से भी जाने जाते हैं अजयपाल
पंजाब के लुधियाना में रहने वाले अजयपाल शर्मा यूपी कैडर के 2011 बैच के IPS अधिकारी हैं। योगी सरकार के सत्ता संभालते ही प्रदेश में एक के बाद एक अपराधियों के एनकाउंटर हुए थे। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें नोएडा में पोस्टिंग दी गई। अपराधी डर के मारे प्रदेश से बाहर रहने लगे। उनमे इस खौफ का कारण और कोई नहीं बल्कि आईपीएस अजयपाल शर्मा हैं। उन्होंने 100 से अधिक एनकाउंटर किए और इसके चलते उन्हें ‘एनकाउंटरमैन’ भी कहते हैं।

गौतमबुद्ध नगर में एक गैंग के 500 बदमाश पकड़े
अजय पाल शर्मा एक साफ-सुथरी छवि के आईपीएस अधिकारी हैं। अजय पाल शर्मा की पहली पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थी। उसके बाद उन्होंने मथुरा, रामपुर और गाजियाबाद की भी कमान संभाली थी। अजय पाल शर्मा 2019 में गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी पद पर तैनात थे। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी रहते समय एक लाख रुपए के इनामी बदमाश श्रवण चौधरी को मुठभेड़ में ढेर कर था। जिसके पास से एके-47 भी बरामद की गई थी। इसके अलावा उन्होंने नोएडा में बैठकर फर्जी कॉल सेंटर के जरिए विदेशों में ठगी करने वाले एक गैंग के 500 लोगों को गिरफ्तार करके पूरे मामले का पर्दाफाश किया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.