बुलंदशहर में अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी आमने-सामने, देखिए फिर क्या हुआ

UP Election : बुलंदशहर में अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी आमने-सामने, देखिए फिर क्या हुआ

बुलंदशहर में अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी आमने-सामने, देखिए फिर क्या हुआ

Tricity Today | अखिलेश और प्रियंका आमने-सामने

Bulandshahr : एक तरफ वेस्ट यूपी में शीत लहर चल रही है तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश चुनाव का पारा गर्मी बढ़ा रहा है। जैसे-जैसे पहले चरण के मतदान के लिए तारीख नजदीक आ रही है राजनीतिक दिग्गज घर-घर दस्तक दे रहे हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को बुलंदशहर में अजब-गजब नजारा देखने के लिए मिला। सड़क पर एक तरफ से अखिलेश यादव और जयंत चौधरी अपने रथ पर सवार होकर भीड़ के साथ निकल रहे थे तो ठीक उसी वक्त दूसरी तरफ से कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी भीड़ के साथ पहुंच गईं। दोनों और के समर्थकों में भारी जोश देखने के लिए मिला। अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने हाथ जोड़कर प्रियंका गांधी को अभिवादन किया। जवाब में प्रियंका गांधी भी मुस्कुराईं और दोनों का अभिवादन स्वीकार किया।

जहांगीराबाद में हुआ आमना-सामना
अखिलेश यादव-जयंत चौधरी और प्रियंका गांधी का आमना-सामना बुलंदशहर में जहांगीराबाद कस्बे के एक चौराहे पर हुआ है। यहां प्रियंका गांधी बुलंदशहर की ओर से जहांगीराबाद में प्रवेश कर रही थीं। वहीं, अखिलेश और जयंत जहांगीराबाद से बुलंदशहर की ओर बढ़ रहे थे। कस्बे के मुख्य चौराहे पर तीनों नेता आमने-सामने हो गए। इस दौरान पूरे चौराहे पर दोनों ओर के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। जमकर नारेबाजी हुई। शोर-शराबे के बीच अपने रथ पर सवार अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने प्रियंका गांधी को हाथ जोड़कर अभिवादन किया। सामने से अपनी कार की रूफटॉप से बाहर खड़ीं प्रियंका गांधी ने भी मुस्कुराकर अभिवादन स्वीकार किया। करीब 10 मिनट तक यह गहमागहमी का माहौल चलता रहा। कस्बे के लोग यह नजारा देखकर गदगद हुए। दरअसल, राजनीति में चुनावी प्रचार ही इस तरह के खास नजारों का साक्षी बनता है।

गौतमबुद्ध नगर में हो रहा अखिलेश यादव का इंतजार
आपको बता दें कि चुनावी माहौल के बीच आज गुरुवार का दिन गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के लिए खासा सरगर्म रहा। गाजियाबाद में बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनसभा को संबोधित किया है। नोएडा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। गुरुवार की सुबह प्रियंका गांधी दादरी विधानसभा सीट पर प्रचार करने के बाद बुलंदशहर गई थीं। अब अखिलेश यादव बुलंदशहर से गौतमबुद्ध नगर की ओर बढ़ रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक अखिलेश यादव का इंतजार कर रहे हैं। अखिलेश दादरी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। इसके बाद नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.