सपा की सरकार बनने के बाद सीएए और एनआरसी के सभी मुकदमे होंगे रद्द

अखिलेश यादव का ऐलान : सपा की सरकार बनने के बाद सीएए और एनआरसी के सभी मुकदमे होंगे रद्द

सपा की सरकार बनने के बाद सीएए और एनआरसी के सभी मुकदमे होंगे रद्द

Google Image | Akhilash Yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को बड़ा ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को लेकर दर्ज मुकदमें को अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनने पर इसे वापस ले लेगी। 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ऐलान किया कि उत्तर प्रदेश में 2022 में पार्टी की सरकार बनने पर नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज किए गए मुकदमें वापस लिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव छोटे दलों को साथ मिल कर लड़ने के संकेत दिए।  

अखिलेश यादव ने कहा कि तमाम दलों के लोग सपा में शामिल हो रहे हैं और बहुत से लोग शामिल होना चाहते है। कई छोटे दल भी हमसे जुड़ना चाहते हैं। इसलिए पार्टी 2022 में होने वाले चुनाव के बाद छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि छोटे दलों के लिए सपा ने अपने दरवाजे हमेशा खुले रखे हैं। उन्हों दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद सपा की ही सरकार बनेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.