अखिलेश यादव ने कहा - किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक

Farmers Protest: अखिलेश यादव ने कहा - किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक

अखिलेश यादव ने कहा - किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक

Google Image | Akhilash Yadav

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के एक माह पूरे होने पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा 'किसान आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है।              

अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'आज कृषि-कानूनों के ख़िलाफ़ हो रहे आंदोलन का एक महीना पूरा हो रहा है। भाजपा अपने प्रिय अमीर मित्रों व पूंजीपति प्रायोजकों का समर्थन करते हुए ऐसे रास्ते पर चल पड़ी है जो किसान, मज़दूर, निम्न व मध्यवर्ग सबके विरुद्ध जाता है। किसान-आंदोलन भाजपा सरकार की विफलता का जीवंत स्मारक है। उल्लेखनीय है सपा किसानों के आंदोलन का लगातार समर्थन कर रही है।  

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.