बोले- संगठित अपराध को जड़ से खत्म करेंगे

आलोक सिंह ने कानपुर जोन की कमान संभाली: बोले- संगठित अपराध को जड़ से खत्म करेंगे

बोले- संगठित अपराध को जड़ से खत्म करेंगे

Tricity Today | आलोक सिंह

Kanpur News : अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने गुरुवार की दोपहर कानपुर जोन का कार्यभार संभाल लिया है। वह दोपहर में जोन मुख्यालय पहुंचे और चार्ज लिया। इसके बाद आलोक सिंह ने कहा, "संगठित अपराधियों और माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। गैंगस्टर्स को जड़ से खत्म करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि छोटे-छोटे अपराध पर पुलिस नजर रखेगी। दरअसल, छोटे अपराध को नजरअंदाज करने पर ही बड़ी आपराधिक घटनाएं जन्म लेती हैं।
 
गौतमबुद्ध नगर के संगठित अपराधियों का किया सफाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 3 साल पहले 14 जनवरी 2020 को उत्तर प्रदेश में पुलिस आयुक्त व्यवस्था लागू की थी। जिसके तहत गौतमबुद्ध नगर और राज्य की राजधानी लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट स्थापित की गईं। आलोक सिंह को गौतमबुद्ध नगर का पहला पुलिस कमिश्नर बनाकर भेजा गया। उन्होंने 3 साल की शानदार पारी खेली। इस दौरान मुख्य रूप से दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। आलोक सिंह की अगुवाई में गौतमबुद्ध नगर के संगठित अपराधियों और माफियाओं को जड़ से उखाड़ दिया गया। दूसरी ओर उन्होंने गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट को स्थापित करने और इस व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। करीब 2 सप्ताह पहले राज्य में हुए बड़े पुलिस फेरबदल के दौरान उन्हें कानपुर जोन में बतौर एडीजी तैनात किया गया है।

कानपुर जोन में हैं दो रेंज
उत्तर प्रदेश पुलिस के सांगठनिक ढांचे के मुताबिक कानपुर जोन में 2 रेंज हैं। पहली पुलिस रेंज झांसी और दूसरी कानपुर रेंज है। झांसी रेंज में 3 जिले जालौन, झांसी और ललितपुर हैं। कानपुर रेंज में औरैया, इटावा, फतेहगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और कानपुर आउटर पुलिस डिस्ट्रिक्ट हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.