बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, अनुराग ठाकुर बोले- सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी बघेल पर किया हमला

UP Vidhansabha Chunav 2022 :  बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, अनुराग ठाकुर बोले- सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी बघेल पर किया हमला

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, अनुराग ठाकुर बोले- सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी बघेल पर किया हमला

Tricity Today | अनुराग ठाकुर और अखिलेश यादव

Lucknow News : यूपी के मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला हुआ। जिसके बाद यूपी की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। वहीं अनुराग ठाकुर ने चुनाव आयोग से इन गुंडों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और यूपी के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर और जोइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई समेत भाजपा प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी मौजूद रहें।

अखिलेश को सता रहा हार का डर : केंद्रीय मंत्री
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर हमला कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल के ऊपर सपा के गुंडों ने हमला किया है। इसके साथ ही अखिलेश यादव निशाना साधते हुए कहा कि उनकी अपनी हार का डर सता रहा है। इसलिए वह अराजक तत्वों को हमला करने की खुली छूट दे दी है। निर्वाचन आयोग से वहीं चुनाव के दिन हर पोलिंग बूथ पर सीसीटीवी कैमरा, चुनाव के 1 दिन पहले फ्लैग मार्च और मैनपुरी इटावा के जो इस तरह के गुंडे हैं उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे इसकी मांग की है।

20 से 25 लोगों ने किया हमला
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री एवं करहल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल मंगलवार शाम क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले थे। वह पार्टी नेताओं के साथ करहल थाना क्षेत्र के गांव अतिकुल्लापुर में जा रहे थे। गांव के बाहर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। इससे काफिले में चल रही एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पथराव करने वाले लोग वहां से भाग गए। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि करीब 20 से 25 लोगों ने पहले पथराव किया। फिर काफिले को घेर कर गाड़ियों पर लाठी-डंडे और सरिया बरसाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.