अरविंद कुमार शर्मा का विपक्ष पर जोरदार हमला, बोले- टमाटर और प्याज का भाव मालूम नहीं, कृषि कानूनों पर बांट रहे ज्ञान

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : अरविंद कुमार शर्मा का विपक्ष पर जोरदार हमला, बोले- टमाटर और प्याज का भाव मालूम नहीं, कृषि कानूनों पर बांट रहे ज्ञान

अरविंद कुमार शर्मा का विपक्ष पर जोरदार हमला, बोले- टमाटर और प्याज का भाव मालूम नहीं, कृषि कानूनों पर बांट रहे ज्ञान

Tricity Today | अरविंद कुमार शर्मा

Baghpat News : उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP Uttar Pradesh) के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma BJP) मंगलवार को बागपत में थे। भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अरविंद कुमार शर्मा ने जमकर विपक्ष पर हमला किया। उन्होंने कहा, "टमाटर और प्याज का दाम न जानने वाले कृषि कानून पर ज्ञान बांट रहे हैं। विपक्षी पार्टियों की लम्बे अरसे तक सरकार रही हैं। विपक्ष अपनी सरकार में कुछ नहीं कर पाया। अब जब मोदी सरकार ने किसान हितों में कदम उठाने शुरू किए तो इन्हें अपनी राजनीति खत्म होती नजर आ रही है। विपक्ष कुछ भी कर ले भाजपा की सरकारें किसानों के साथ खड़ी हैं।" बीजेपी ने मंगलवार को बागपत में किसान सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

किसानों को हुआ खास फायदा
बागपत में अरविंद कुमार शर्मा किसानों ने ट्रैक्टर रैली में भी शामिल हुए है। इस दौरान अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जितना किसानों के बारे में सोचती है, उतना कोई नहीं सोचता था। मोदी सरकार और योगी सरकार आने के बाद किसानों की आय में वृद्धि हुई है। आम आदमी को रोजगार मिला है लेकिन विपक्ष देश को आगे बढ़ते हुए देख नहीं पा रहे है। इसलिए लोगों और किसानों को बहकाया जा रहा है।

सबसे अच्छी कानून व्यवस्था
उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में कानून व्यवस्था काफी ज्यादा सुधर गई है। समाजवादी सरकार में लोग अपने घरों में कैद थे। हमारी बहनें और माताओं ने अपने घरों से निकलना बंद कर दिया था। लोग अपने घरों से निकलने से डरते थे लेकिन आज के समय में अगर कोई भी व्यक्ति रात के 11 बजे घर जा रहा है तो उसको कोई दिक्कतें नहीं हो सकती, भाजपा ने ऐसा कार्य किया है। जो कोई और अन्य सरकार नहीं कर सकती।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.