Google Image | Symbolic
Meerut News : मेरठ से बड़ी खबर है। अतीक अहमद के जीजा डॉक्टर अखलाक का परिवार फरार है। झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर होने के बाद से यह फरार है। डॉक्टर अखलाक का परिवार पता नहीं कहां है। पड़ोसियों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके घर में ताला लटका हुआ है। आपको बता दें कि अतीक की बहन आयशा और जीजा डॉ.अखलाक पर गुड्डू मुस्लिम को पहना देने और फरारी काटने में आर्थिक मदद करने का आरोप लगा है।