मुख्तार अंसारी को लाने निकला यूपी पुलिस के 20 वाहनों का काफिला, अभेद्य सुरक्षा में लौटेगा बाहुबली

बड़ी खबर : मुख्तार अंसारी को लाने निकला यूपी पुलिस के 20 वाहनों का काफिला, अभेद्य सुरक्षा में लौटेगा बाहुबली

मुख्तार अंसारी को लाने निकला यूपी पुलिस के 20 वाहनों का काफिला, अभेद्य सुरक्षा में लौटेगा बाहुबली

Tricity Today | मुख्तार अंसारी

बाहुबली मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश वापस लाने के लिए बांदा पुलिस पंजाब के लिए रवाना हो गई है। बांदा पुलिस के करीब 90 पुलिसकर्मी पंजाब की रोपड़ जेल जा रहे हैं। मुख्तार अंसारी को वापस लाने वाली पुलिस टीम के पास एक एंबुलेंस और बज्र वाहन समेत 20 गाड़ियां शामिल है। रोपड़ जेल से बांदा जेल तक की दूरी करीब 900 किलोमीटर है। 

एडीजे प्रयागराज प्रेम प्रकाश को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा जेल तक मुख्तार अंसारी के वापस लाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान मुख्तार अंसारी को जब पंजाब से उत्तर प्रदेश लाया जाएगा तो उत्तर प्रदेश के जिस जिले में मुख्तार अंसारी का काफिला गुजरेगा। उस जिले की पुलिस उसके काफिले को दूसरे जिले तक छोड़ेगी।

आईजी के सत्यनारायण ने बताया कि मुख्तार को विशेष सुरक्षा के बीच रोपड़ से बांदा लाया जाएगा। सड़क मार्ग से ही लाने का कार्यक्रम है। बांदा मण्डल कारागर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। जेल में आने जाने वाले लोगों के साथ ही जेल में आने वाले अपराधियों पर भी नजर रखी जायेगी। कारागार में जेल पुलिस के अलावा सुरक्षा की दृष्टि से दो इन्स्पेक्टर अतिरिक्त पुलिस बल भी जेल के बाहर मौजूद रहेगा।

सरकार और मुख्तार अंसारी दोनों की याचिको को कोर्ट ने किया था खारिज
आपको बता दें कि इस समय मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट के सामने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्तार अंसारी दोनों की तरफ से दो ट्रांसफर की याचिका दाखिल की थी। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा था कि अंसारी पंजाब को पंजाब की जेल से निकालकर उत्तर प्रदेश की कोर्ट में शिफ्ट किया जाए। लेकिन मुख्तार अंसारी ने याचिका में कहा था कि उसकी जान को उत्तर प्रदेश में खतरा है। इसलिए उसे पंजाब की जेल से निकाल कर दिल्ली की जेल में शिफ्ट किया जाए। हांलाकि सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की याचिकाओं को खारिज कर दिया था। 

क्यों है पंजाब की जेल में बंद
मऊ सदर सीट से विधायक मुख्तार अंसारी पहले उत्तर प्रदेश की एक जेल में बंद था। किसी मामले में एक केस का ट्रायल चल रहा था। इसी बीच पंजाब पुलिस ने जबरन वसूली और आपराधिक धमकी की शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ प्रोडक्शन वारंट हासिल किया और उसे पंजाब ले गई। तब से ही मुख्तार अंसारी पंजाब की जेल में बंद है। इस दौरान काफी बार उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्तार अंसारी को मांगा था। लेकिन पंजाब सरकार ने उसे यूपी सरकार को नहीं सौंपा था। जनवरी 2019 से अंसारी पंजाब की जेल में बंद है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.