एक ने चलाई गोली, दूसरी ने बताए अवैध ताल्लुक़ात

राजा भैया और भानवी सिंह में आरपार की जंग : एक ने चलाई गोली, दूसरी ने बताए अवैध ताल्लुक़ात

एक ने चलाई गोली, दूसरी ने बताए अवैध ताल्लुक़ात

Tricity Today | राजा भैया और भानवी सिंह

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कुंडा विधानसभा सीट से विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया पर उनकी पत्नी भानवी सिंह पर काफी आपत्तिजनक आरोप लगाए हैं। राजा भैया ने अपनी पत्नी भावनी सिंह को तलाक देने के लिए कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। इस पर कोर्ट की तरफ से भवानी सिंह से जवाब मांगा गया। जिसका जवाब उनकी पत्नी ने कोर्ट को दे दिया है। हालांकि कोर्ट में जज साहब नहीं होने की वजह से अगली सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी। जज साहब छुट्टी पर चले गए हैं। 
जज साहब ने वापस आने पर इस मामले में सुनवाई की जाएगी।

भानवी सिंह के हलफनामा में सनसनीखेज बातें लिखी
भानवी सिंह ने अपने हलफनामा में पति राजा भैया के खिलाफ काफी सनसनीखेज खुलासे किए हैं। भानवी सिंह ने कहा कि उनके पति रघुराज प्रताप उनके साथ मारपीट करते थे। उनको मानसिक तौर पर परेशान भी करते हैं। बीते 25 अप्रैल 2015 को राजा भैया ने उनके साथ बुरी तरीके से मारपीट की थी। जिसकी वजह से उनको अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। इसकी पुष्टि करने के लिए हलफनामा के साथ भानवी सिंह ने कोर्ट को मेडिकल रिपोर्ट और घायल होने की तस्वीर भेजी है।

राजा भैया ने मुझकर चलाई गोली : भवानी सिंह
भवानी सिंह ने राजा भैया का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके काफी महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। भवानी सिंह के पास इसको लेकर सबूत भी है। भवानी सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि रघुराज प्रताप ने उनके ऊपर गोली चलाई थी, लेकिन वह बच गई। दूसरी ओर राजा भैया ने इन सभी आरोपी को गलत बताया है। उनका कहना है कि भवानी सिंह के द्वारा लगाए गए सभी आरोप बुनियाद हैं। 

वर्ष 1995 में हुई थी शादी
दरअसल, राजा भैया और भावनी की शादी वर्ष 1995 में हुई थी। उनकी बीवी भानवी बस्ती राजघराने से तालुक रखती है। दोनों के रिश्ते को 27 साल हो गए है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले राजा भैया की पत्नी भानवी ने राजा भैया के करीबी अक्षय प्रताप समेत 7 पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में राजा भैया ने अक्षय प्रताप का खुलकर समर्थन किया था।

राजा भैया और भावनी कुमारी के बीच क्यों आई दरारें
राजा भैया और भानवी कुमारी के बीच में दरारें तब पड़ी थी, जब भानवी कुमारी ने राजा भैया के चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। भावनी कुमारी ने अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा संख्या 420, 467, 468, 471, 109 और 120बी के तहत मुकदमा दर्ज करवाया। इस मामले के बाद राजा भैया ने अपने चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह का खुलकर समर्थन किया था। जिसकी वजह से राजा भैया और उनकी बीवी के बीच दरार आ गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.