चुन्नी से गला दबाकर पत्नी को मार डाला, वारदात के बाद परिजनों को दी सूचना 

दिवाली से पहले मर्डर : चुन्नी से गला दबाकर पत्नी को मार डाला, वारदात के बाद परिजनों को दी सूचना 

चुन्नी से गला दबाकर पत्नी को मार डाला, वारदात के बाद परिजनों को दी सूचना 

Tricity Today | Symbolic Image

Agra News : उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक महिला की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। ताजनगरी में पुलिस की कड़ी चौकसी के बावजूद दिवाली से पहले मर्डर की इस वारदात पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, हरी क्षेत्र बल्केश्वर के इंद्रानगर कॉलोनी में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को ताले में बंद कर फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह परिजनों को हत्या की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसीपी मयंक तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि थाना हरीपर्वत क्षेत्र के नगला छिद्दा में 30 साल की चित्रा रहती थी। चित्रा का अपने पति से तलाक हो गया था। वह यहां अपने बेटे के साथ रहती थी। इंद्रानगर का रहने वाला जूता कारीगर हेमंत की पत्नी का पिछले साल नंवबर में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। करीब 8 महीने पहले हेमंत और चित्रा की आपस में मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और इसी साल एक मई को शिव मंदिर में शादी रचा ली।

शादी के बाद से ही करने लगा था मारपीट
सूत्र बताते हैं कि शादी के बाद से ही पति हेमंत चित्रा के साथ मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर चित्रा अपने मायके आकर रहने लगी। उसने पति के उत्पीड़न की शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की थी। हेमंत ने 19 अक्टूबर को पंचायत बुलाकर चित्रा को दोबारा परेशान न करने का आश्वासन दिया। दोनों परिवार की ओर से हेमंत ने चित्रा को सही तरीके से रखने का शपथ पत्र भी दिया था। इसके बाद वह चित्रा को अपने साथ घर ले आया।

समझौते के बाद फिर हुआ विवाद
बताया जाता है कि नौ नवंबर को हेमंत और चित्रा का फिर से विवाद हो गया। इस पर हेमंत गुस्से में आ गया और उसने ​चुन्नी से चित्रा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद हेमंत ने चित्रा के शव के ऊपर कंबल डाल दिया और कमरे में ताला लगाकर रात में भाग निकला। शुक्रवार सुबह हेमंत ने बगल वाले कमरे में रह रहे अपने परिजनों को फोन किया और कहा कि उसने चित्रा की हत्या कर दी है। कमरे का ताला खोलकर देखो, शव बेड पर पड़ा है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने कमरा खोला तो शव बेड पर पड़ा हुआ था।

क्या कहती है पुलिस
मर्डर की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चित्रा के चेहरे पर मारपीट के निशान थे और गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ था। सहायक पुलिस आयुक्त मयंक तिवारी का कहना है कि आरोपी हेमंत की गिरफ्तारी के प्रयास के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.