निकाय चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

मेरठ : निकाय चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

निकाय चुनाव से पहले पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तमंचा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Meerut : मेरठ पुलिस को आगामी निकाय चुनाव से पहले बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक बड़ी तमंचा फैक्ट्री पर दबिश देकर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह तमंचा फैक्ट्री टीपीनगर थाना क्षेत्र में घर के भीतर ही चल रही थी। मौके से भारी मात्रा में तमंचे बनाने का सामान बरामद किया गया है।

5 हजार तक बेचते थे तमंचा
टीपी नगर पुलिस ने घर में चल रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि 2 हजार से लेकर 5 हजार रुपए तक तमंचे बेचे जा रहे थे। ये लोग लंबे समय से इस कारोबार को कर रहे थे।
 
औरों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस की टीम फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य लोगों की तलाश कर रही है। आरोपियों से अन्य फैक्ट्री के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस गैंग के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में आईजी प्रवीण कुमार पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करके और अधिक जानकारी देंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.