एक कुत्ते ने करवाया एक्सीडेंट, पांच पुलिसकर्मी समेत 11 लोग घायल

योगी आदित्यनाथ की फ्लीट में बड़ा हादसा : एक कुत्ते ने करवाया एक्सीडेंट, पांच पुलिसकर्मी समेत 11 लोग घायल

एक कुत्ते ने करवाया एक्सीडेंट, पांच पुलिसकर्मी समेत 11 लोग घायल

Google Photo | मौके पर पहुंचे अफसर

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में पुलिसकर्मी समेत 11 लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मुख्य सचिव से लेकर पुलिस कमिश्नर तक अस्पताल पहुंचे। इस समय लखनऊ में उथल-पुथल है

कैसे हुआ हादसा
एयरपोर्ट से लौट रही सीएम की फ्लीट हादसे की शिकार हुई है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मामला राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज का है, जहां सीएम की फ्लीट कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हुई है। जिसमें कई पुलिसकर्मी समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। सीएम फ्लीट की गाड़ी एक अन्य सिविलियन कार से टकराई है। जिसमें बैठे लोग भी घायल हो गए हैं। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। आनन-फानन में सभी घायलों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के तमाम बड़े आला अधिकारी मौजूद हैं।

हादसे में घायल लोगों की पहचान
  1. मुस्कीम सिद्दीकी (करीब 32 वर्ष)
  2. शहनाज़ (36 वर्ष)
  3. अबसा (6 वर्ष)
  4. हासमा (1.5 वर्ष)
  5. सुशीला (45 वर्ष) 
  6. खालिद आज़म (30 वर्ष) 
  7. विजय प्रताप यादव (35 वर्ष)
  8. मोहम्मद शमीम (25 वर्ष)
  9. शिवम यादव (25 वर्ष)
  10. अवध नारायण (40 वर्ष)
  11. राम सिंह (30 वर्ष)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.