मेरठ में लड़की ने किया निकाह से इनकार, शराबी ने ब्लेड से काटा डाला गला

बड़ी खबर : मेरठ में लड़की ने किया निकाह से इनकार, शराबी ने ब्लेड से काटा डाला गला

मेरठ में लड़की ने किया निकाह से इनकार, शराबी ने ब्लेड से काटा डाला गला

Tricity Today | पीड़ित महिला

Meerut News : मेरठ सदर थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए सिरफिरे ने अपनी मंगेतर का गला काट डाला। आनन-फानन में लोगों ने युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसका उसका उपचार जारी है। दरअसल, युवक रिश्ता टूटने से नाराज चल रहा था। रिश्ता टूटने के बाद भी युवक शादी की जिद पर अड़ा था। युवती के मना करने पर भी नहीं मान रहा था। शनिवार रात युवक ने युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया। उसके चेहरे और गले पर वार किया, जिससे वह घायल हो गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र का मामला
यह मामला मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। यहां इकरा नाम की लड़की का निकाह किट्टू से तय हुआ था। करीब एक सप्ताह पूर्व दोनों के परिवारों में किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद रिश्ता टूट गया। बस यही बात मंगेतर को नागवार गुजरी। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर लड़की के घर में घुसकर उसका गला रेत डाला। तभी आरोपित युवक पहुंचा और उस पर ब्लेड से वार कर दिए। उसके चेहरे और गले से खून निकलने लगा। चीख-पुकार पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिस पर आरोपित भाग गया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपित के घर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी मंगेतर और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज कर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.