विशेष अदालत ने 34 मुकदमों में जमानत दी

आजम खान की पत्नी को बड़ी राहत, विशेष अदालत ने 34 मुकदमों में जमानत दी

विशेष अदालत ने 34 मुकदमों में जमानत दी

Google Image | Special court granted bail to Tanzeen Fatima in 34 cases

समाजवादी पार्टी की सरकारों में कद्दावर मंत्री रहे आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को लखनऊ की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने उन्हें 34 मुकदमों में जमानत दे दी हैं। हालांकि, तंजीम फातिमा के खिलाफ 50 मुकदमे दर्ज हैं। लिहाजा, वह भी जेल से रिहा नहीं हो पाएंगी। दूसरी ओर आजम खान के पुत्र और पुत्रवधू को भी अदालतों ने राहत दी है। इस सब के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर इस मुद्दे को लेकर करारा हमला किया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को दावा किया कि आजम खान और उनके परिवार पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए हैं। इन सारे मुकदमों में राज्य सरकार को हार का मुंह देखना पड़ेगा। आपको बता दें कि रामपुर पुलिस ने सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आजम खान, उनकी विधायक पत्नी तंजीम फातिमा, पूर्व विधायक उनके बेटे व पुत्रवधू के खिलाफ ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज करवाए थे। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, कातिलाना हमला, आपराधिक साजिश, सरकारी संपत्तियों पर कब्जा, गबन और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग जैसे संगीन आरोप है। करीब 6 महीने से आजम खान और उनके परिवार के सदस्य जेल में बंद हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा प्रहार किया। यादव ने सपा सांसद आजम खान के समर्थन में ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार को सपा सांसद पर लगाये गए झूठे मुकदमे में हार मिलेगी।

अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट किया, 'जिस प्रकार हाथरस कांड में भाजपा सरकार के झूठ की पोल खुली है, उससे उत्तर प्रदेश में झूठे मुकदमों की कलई खुलनी शुरू हो गयी है। न्यायपालिका और लोकतंत्र में विश्वास रखते हुए हमें पूरा भरोसा है कि आजम खान साहब के खिलाफ झूठे मुकदमे में भी राज्य सरकार को हार मिलेगी और उन्हें बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा। रामपुर के सपा सांसद आजम खान इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं और उन पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.